एचपी अगले साल लॉन्च करेगी अपना पहला विंडोज 10 स्मार्टफोनः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2015 10:45 IST
जानकारी सामने आई है कि हेवलेट-पेकार्ड (एचपी) अगले साल की शुरुआत में अपना पहला विंडोज 10 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट एचपी फाल्कन के बारे में घोषणा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में की जा सकती है। आपको बता दें कि एमडब्ल्यूसी का आयोजन अगले साल 22 से 25 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना शहर में किया जाएगा।

एचपी फाल्कन के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एड्रेनो 530 जीपीयू, कम से कम 2 जीबी रैम और 5.8 इंच के क्वाड-एचडी डिस्प्ले से लैस होगा।

डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी हो सकती है और इसमें 20 मेगापिक्सल का रियर व 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। स्पेसिफिकेशन के लिहाज से देखा जाए तो यह हाई-एंड डिवाइस में से एक होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, एचपी फाल्कन के रिलीज से संभव है कि कंज्यूमर को विंडोज मोबाइल सेगमेंट और विकल्प मिले। हो सकता है कि माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही मार्केट में अपने सर्फेस स्मार्टफोन को भी उतारे।

गौर करने वाली बात है कि एचपी फाल्कन के नाम और स्पेसिफिकेशन का खुलासा इस महीने की शुरुआत में एक बेंचमार्क वेबसाइट की लिस्टिंग से हुआ था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.