Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन 790 रुपये में खरीदें, 19,990 MRP वाले इस फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर

Vivo T1 5G का 4 GB RAM/128 GB स्टोरेज वेरिएंट 15,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी प्रभावी कीमत 19,990 रुपये है। इस दौरान एमआरपी से 20 प्रतिशत की बचत हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1 5G पर फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • वीवो का यह फोन स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर से लैस है।

Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

मार्केट में एक से बढ़कर एक 5जी फोन मौजूद हैं। अगर आप 15000 रुपये के बजट में तलाश करेंगे तो आपको काफी ऑप्शन मिल जाएंगे। मगर ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन फोन में से अपने लिए बेस्ट का चयन कैसे किया जाएगा। अगर आपके मन में ऐसा ही सवाल है तो हम आपके लिए उसका जवाब लेकर आए हैं। फ्लिपकार्ट पर Vivo T1 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo T1 5G की कीमत और ऑफर



Vivo T1 5G का 4 GB RAM/128 GB स्टोरेज वेरिएंट 15,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी प्रभावी कीमत 19,990 रुपये है। इस दौरान एमआरपी से 20 प्रतिशत की बचत हो रही है। इसके अलावा ग्राहक Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5% कैशबैक भी मिल सकता है। इस फोन को अगर ईएमआई पर खरीदने का सोच रहे हैं तो 991 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई से अपना बना सकते हैं। यह फोन बीते साल फरवरी में लॉन्च हुआ था।

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 15,200 रुपये की बचत हो सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 790 रुपये तक हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलता है जब एक्सचेंज में दिए जाने वाला डिवाइस कंडीशन और मॉडल में उचित होता है, यानी कि उसी पर पूरा ऑफर निर्भर करता है।
Advertisement
 

Vivo T1 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैम्पलिंग रेट है। यह फोन स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन में सुपर नाइट मोड के साथ-साथ मल्टी-स्टाइल पोट्रेट मोड मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए वीवो टी1 5जी एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। 

वीवो फोन में 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरोज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.1, ड्यूलल-बैंड वाई-फाई, यूअसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी मौजूद है। सेंसर की बात करें तो इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, वर्चुअल जायरोस्कोप सेंसर, जीपीएस, बीडौ, ग्लोनास, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस शामिल हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.