चोरी हुए मोबाइल फोन को ऐसे करें चुटकी में ब्लॉक, चोर भी नहीं कर सकेगा इस्तेमाल

पोर्टल में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने का विकल्प मिलता है और साथ ही मोबाइल फोन को रिपोर्ट भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मई 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Sanchar Saathi के जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को कर सकते हैं ब्लॉक
  • इसी पोर्टल पर फोन को अन-ब्लॉक भी किया जा सकता है
  • ब्लॉक होने के बाद फोन में नहीं चलेगा किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर का सिम

Sanchar Saathi पोर्टल के जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक किया जा सकता है

देश में मोबाइल फोन चोरी होनी की घटनाएं आम बात है। आए दिन देश में सैंकडों फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती हैं। यदि आपका भी कभी मोबाइल फोन चोरी या गुम हुआ है, तो आपको भी अपने डेटा की चिंता रही होगी या आपने ऐसा तो जरूर होगा कि काश आपका फोन चोरी करने वाले के भी काम न आए। इसके लिए दूरसंचार विभाग द्वारा हाल ही में 'संचार साथी' (Sanchar Saathi) पोर्टल को शुरू किया गया, जिसके जरिए पूरे भारत में लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे। वहीं, इसके जरिए अब पहले से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की जांच करना भी आसान हो जाएगा। लोग यह पता लगा सकते हैं कि जो सेकंड हैंड डिवाइस वो खरीदने जा रहे हैं, कहीं चोरी का तो नहीं।

पोर्टल में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने का विकल्प मिलता है और साथ ही मोबाइल फोन को रिपोर्ट भी किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर्स डिवाइस के IMEI नंबर का उपयोग करके अपने गुम या चोरी हुए फोन की को ट्रेस भी कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि एक बार फोन ब्लॉक हो जाने के बाद कोई भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेगा और पूरे भारत में किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क उसमें काम नहीं करेगा।
Advertisement
 

गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ऐसे ब्लॉक करें

  • सबसे पहले मोबाइल या पीसी पर किसी भी वेब ब्राउजर के जरिए संचार साथी पोर्टल (https://sancharsaathi.gov.in/) पर जाएं।
  • यहां आपको ऊपर 'Citizen Centric Services' टैब पर क्लिक करें, या नीचे स्क्रॉल करके 'Block your lost/stolen mobile' ऑप्शन को चुनें।
  • यदि आप अपने मोबाइल फोन को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो लाल रंग के 'Block Stolen/Lost Mobile' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा। इसमें पूछी गई सभी संबंधित जानकारियां भरें और अपने किसी भी नंबर को OTP के जरिए प्रमाणित करके 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

नोट: यहां आपको गुम या चोरी हुए फोन में मौजूद मोबाइल नंबर (यदि 2 नंबर थे, तो दोनों), फोन के ब्रांड का नाम, गुम या चोरी की लोकेशन, गुम या चोरी की तारीख, पुलिस कंप्लेंट और उसका नंबर, फोन मालिक का नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर, कोई भी ID नंबर आदि जैसी जानकारियां ध्यान से सही-सही भरनी होगी।

फॉर्म के सबमिट होते ही मोबाइल फोन पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा और उसे कोई भी दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। यदि कोई व्यक्ति उस फोन में सिम डालता भी है, तो वो सिम फोन में काम नहीं करेगा।
 

गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ऐसे अन-ब्लॉक करें

अब यदि आपका मोबाइल फोन आपको वापस मिल जाता है, तो आपको सिम इस्तेमाल करने से पहले उसे अन-ब्लॉक करना होगा। ऐसा करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले मोबाइल या पीसी पर किसी भी वेब ब्राउजर के जरिए संचार साथी पोर्टल (https://sancharsaathi.gov.in/) पर जाएं।
  • यहां आपको ऊपर 'Citizen Centric Services' टैब पर क्लिक करें, या नीचे स्क्रॉल करके 'Block your lost/stolen mobile' ऑप्शन को चुनें।
  • अब हरे रंग के 'Un-Block Found Mobile' पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Request ID, mobile number (जो ब्लॉक करते समय रजिस्टर किया गया था), अन-ब्लॉक किए जाने का कारण जैसी जरूरी जानकारियां भरनी हैं। अब Captcha और OTP के जरिए प्रमाणित करके फॉर्म को Submit करें। ऐसे करने से मोबाइल फोन को अन-ब्लॉक करने का आवेदन हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.