300 किलोमीटर की रेंज के साथ अपडेट हुआ Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

300 किलोमीटर की रेंज के साथ अपडेट हुआ Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर

यह पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर से लैस है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने होम मार्केट चीन में इस स्‍कूटर को लॉन्‍च किया है
  • इस स्‍कूटर को पहले यूरोपीय मार्केट में लॉन्‍च किया जा चुका है
  • हालांकि चीन में लॉन्‍च हुआ स्‍कूटर ज्‍यादा रेंज ऑफर करता है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर नई सनसनी हैं। दुनियाभर में इनके अलग-अलग रूप और दम नजर आ रहा है। अब
चीन की इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर Horwin ने अपने होम मार्केट में SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेट वर्जन लॉन्‍च किया है। कंपनी इस स्‍कूटर को इस साल की शुरुआत में यूरोपीय मार्केट में उतार चुकी है। चीन में लॉन्‍च हुआ SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने में अपने यूरोपीय वर्जन जैसा ही है। हालांकि स्‍कूटर में सवार होने के बाद कस्‍टमर्स को इसके अपग्रेड होने का एहसास होगा। 

SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाने से पहले कंपनी ने इसके पीछे काफी मेहनत की है। यही वजह है कि स्‍कूटर का ड‍िजाइन इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों की भीड़ में एकदम अलग नजर आता है। rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्‍लीक और शार्प डिजाइन को फॉलो करता है। इसमें एक फ्लैट सिंगल-पीस सीट, सिंगल-पीस ग्रैब रेल और एक छोटी एडजस्टेबल फ्लाईस्क्रीन मिलती है। SK3 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में इसके फ्रंट और साइड पैनल के साथ कई कट और क्रीज हैं, जो इसे एक अपील देते हैं। इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह रोजाना इस्‍तेमाल में आए और लंबे सफर पर भी साथ निभाए। 

SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ दमदार फीचर्स हैं। यह पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। यूजर्स को स्मार्ट की-लॉक सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और फुल एलईडी लाइट्स मिलती हैं। अंडरसीट स्टोरेज भी है, लेकिन दूसरी बैटरी इंस्‍टॉल करवाने पर स्‍टोरेज कम हो जाता है। यह स्कूटर 14-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स पर चलता है। ब्रेकिंग सेटअप में एक फ्रंट डिस्क और एक कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। 

अब बारी है इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के स्‍पेक्‍स की। कंपनी ने यूरोपीय मार्केट में जो मॉडल पेश किया था। वह सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। अडिशनल बैटरी के जरिए इस रेंज को 160 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, चीन में लॉन्‍च किया गया मॉडल लंबे सफर पर निकलने वालों को टार्गेट करता है। अपडेट होने के बाद यह 72V 36Ah लिथियम-आयन बैटरी से पैक होता है, जो 3.1kW की मोटर को पावर भेजता है। यह पावरट्रेन 6.3 kW (8.5 bhp) का पीक पावर आउटपुट देता है। सिंगल बैटरी इंस्‍टालेशन के साथ यह स्‍कूटर सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है, जबकि दूसरा बैटरी पैक जोड़ दिया जाए, तो रेंज बढ़कर 300 किलोमीटर तक खींची जा सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी अपने कस्‍टमर्स को 8A चार्जर ऑफर करेगी। इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के दाम इंडियन मार्केट के हिसाब से साढ़े तीन लाख रुपये से ज्‍यादा हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »