Honor X9c हुआ लॉन्च, 6600mAh बैटरी के साथ 26 घंटे तक नॉन-स्टॉप देखें वीडियो! जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Honor X9c को मलेशिया में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,499 (लगभग 28,700 रुपये), जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,699 (लगभग 32,500 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 16:48 IST
ख़ास बातें
  • Honor X9c को मलेशिया में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है
  • बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,499 (लगभग 28,700 रुपये) है
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,699 (लगभग 32,500 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Honor

Honor X9c को मंगलवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसमें मौजूद 6,600mAh बैटरी है, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज में 25.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक या करीब 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 SoC मिलता है। फोन को पानी, धूल और यहां तक की ड्रॉप से बचाव के लिए रेट किया गया है। कंपनी दावा करती है कि स्मार्टफोन 2 मीटर से गिरने के बाद भी बच सकता है। Honor X9c में 108MP मेन रियर कैमरा मिलता है। 
 

Honor X9c price, availability

Honor X9c को मलेशिया में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,499 (लगभग 28,700 रुपये), जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,699 (लगभग 32,500 रुपये) रखी गई है। वहीं, कंपनी ने स्मार्टफोन को ग्लोबल वेबसाइट पर 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में भी लिस्ट किया है। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा होना बाकी है। Honor स्मार्टफोन को टाइटेनियम पर्पल, जेड सियान और टाइटेनियम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह सिंगापुर में एक ऑनलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Honor X9c specifications

Honor X9c Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 के साथ शिप होता है। इसमें 6.78-इंच 1.5K (1,224 x 2,700 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 nits ब्राइटनेस सपोर्ट है। कंपनी ने एक आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया है, जो ब्लू लाइट से आंखों को बचाने का दावा करता है। फोन Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Honor X9c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एक 5-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। 
Advertisement

Honor X9c में 6,600mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज में 25.8 घंटे का वीडियो या 48.4 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। Honor का दावा है कि हैंडसेट को 2 मीटर तक का ड्रॉप झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे डस्ट और 360-डिग्री वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65M रेटिंग मिली है।

Honor फोन में डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, OTG, GPS, USB Type-C पोर्ट आदि शामिल हैं। इसका माप 162.8 x 75.5 x 7.98 mm और वजन 189 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.