Honor का Honor X9a फोन 5100mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ होगा भारत में अगला लॉन्च!

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor को माधव सेठ ने जॉइन कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 18:31 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर का स्मार्टफोन Honor X9a भारत में अगला लॉन्च हो सकता है।
  • माधव सेठ ने लैटर O के साथ पोस्ट करते इसका संकेत दिया है।
  • माधव सेठ भारत में Realme के पूर्व सीईओ रह चुके हैं।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor को माधव सेठ ने जॉइन कर लिया है।

Photo Credit: Honor

चीन की दिग्गज टेक कंपनी Honor ने भारत में वापसी की तैयारी कर ली है। कंपनी का नया स्मार्टफोन देश में जल्द लॉन्च हो सकता है जिसका संकेत भी ब्रांड ने दे दिया है। हॉनर ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से टीज किया है कि वह भारत में इनोवेशन का नया दौर लेकर आने वाली है। ऐसे में कंपनी के नए स्मार्टफोन को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं। लेकिन एक बड़ा संकेत देते हुए फर्म ने नए स्मार्टफोन लॉन्च का इशारा भी दे दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor को माधव सेठ ने जॉइन कर लिया है। आपको बता दें कि माधव सेठ भारत में Realme के पूर्व सीईओ रह चुके हैं। अब उन्होंने हॉनर के साथ मिलकर एक नया अपडेट दिया है। माधव सेठ के हॉनर में शामिल होने के चलते सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी गर्म है। माधव सेठ और हॉनर, दोनों की ओर से ही एक नए स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी किए जा रहे हैं। माधव सेठ ने हाल में अंग्रेजी के लैटर H के साथ Hello India मैसेज लिख इस बात की पुष्टि की कि वे हॉनर के साथ जुड़ चुके हैं, और ब्रैंड भारत में जल्द वापसी कर रही है। इसके ठीक एक दिन बाद माधव सेठ ने लैटर O के साथ एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक नया मैसेज दिया है। 

Advertisement
नए पोस्ट के बाद कयास लगने लगे हैं कि हॉनर का स्मार्टफोन Honor X9a भारत में अगला लॉन्च हो सकता है। क्योंकि O लैटर को इस स्मार्टफोन के डुअल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Honor X9 को लॉन्च किया था। जिसके बाद इस बात को लेकर काफी संभावना जताई जा रही है कि अगला स्मार्टफोन Honor X9a होने वाला है। Honor X9a को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। 
 

Honor X9a Specifications

Honor X9a के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 800 निट्स की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Snapdragon 695 चिपसेट है। इसमें ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। सपोर्ट में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा आता है। डिवाइस को 5,100mAh बैटरी से लैस किया गया है। साथ में 40W फास्ट चार्जिंग फीचर है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.