160MP कैमरा, Qualcomm प्रोसेसर के साथ आएगा Honor 80, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

टिप्सटर का कहना है कि सीरीज में 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वर्तमान में मार्केट में ऐसे कैमरे वाला एक भी फोन नहीं है। वहीं ऐसा कोई 160 मेगापिक्सल का मोबाइल सेंसर नहीं मिला।

160MP कैमरा, Qualcomm प्रोसेसर के साथ आएगा Honor 80, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: HONOR

HONOR 70 Pro में 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Honor ने 23 नवंबर को चीन में एक लॉन्च इवेंट तय किया है।
  • Honor 80 सीरीज और Honor Vs फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं।
  • आगामी Honor 80 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Honor ने 23 नवंबर को चीन में एक लॉन्च इवेंट तय किया है। ऐसी अफवाहें हैं कि कंपनी Honor 80 सीरीज और Honor Vs फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। इन दोनों फोन की चर्चा बीते कुछ दिनों से लीक्स के चलते काफी हुई है। आज Honor 80 सीरीज की कैमरा की जानकारी का भी पता चल गया है। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने आगामी Honor 80 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आगामी फोन बड़े कैमरा अपग्रेड के साथ आएंगे।

टिप्सटर का कहना है कि सीरीज में 160 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वर्तमान में मार्केट में ऐसे कैमरे वाला एक भी फोन नहीं है। वहीं ऐसा कोई 160 मेगापिक्सल का मोबाइल सेंसर नहीं मिला। ऐसे में यह काफी हद तक मौजूदा 200MP सेंसर के आधार पर एक कस्टम सेंसर होगा।

इसके अलावा सीरीज में फ्रंट में ड्यूल 50 मेगापिक्सल कैमरे होंगे। हालांकि टिपस्टर ने इन सेंसर्स के नाम का भी खुलासा नहीं किया। प्रोसेसर की बात की जाए तो ये सीरीज एक Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 SoC पर काम कर सकती है।

लीक में वास्तविक मॉडल नाम के बजाय Honor 80 सीरीज कीवर्ड का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि ये स्पेसिफिकेशंस टॉप एंड मॉडल के हो सकते हैं। ये या तो Honor 80 Pro या Honor 80 Pro Plus हो सकते हैं। आपको बता दें कि ऑफिशियल घोषणा होने में अभी करीबन दो हफ्ते का समय है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Honor 80 सीरीज और Honor Vs के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, Honor 80 Series, Honor Vs foldable smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »