48MP कैमरा और एल्यूमीनियम फ्लैट किनारों के साथ Honor X30i लॉन्च, जानें कीमत

Honor X30i स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है, जिसमें फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,373 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,888 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Honor X30i में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • हॉनर एक्स30 आई फोन चार कलर ऑप्शन में आता है
  • फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है
Honor X30i स्मार्टफोन को Honor X30 Max के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Honor X30 सीरीज़ के तहत लॉन्च हुए दोनों फोन में से हॉनर एक्स30 आई फोन किफायती वेरिएंट है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन ट्रिपल रियर कैरा सेटअप से लैस है। फोन में एल्यूमीनियम के फ्लैट किनारे दिए गए हैं। इसके अलावा, फोन काफी पतला व हल्का है। यह 7.45mm पतला व 175 ग्राम हल्का है। फोन को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, जिसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि, इसकी सेल 5 नवंबर से शुरू होगी।  
 

Honor X30i Price and Availability

Honor X30i स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ आया है, जिसमें फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,373 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,888 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,230 रुपये) है। यह फोन चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो हैं पिंक, सिल्वर, ब्लू और ब्लैक। फोन की सेल चीन में 5 नवंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल, कंपनी ने फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gsmarena द्वारा दी गई है।
Advertisement
 

Honor X30i Price and Specification

हॉनर एक्स30 आई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित Magic UI 5.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.7 इंच फुल-एचडी+ (2280 x 1080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

हॉनर एक्स30 आई फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन के किनारे एल्यूमीनियम धातु के बने हैं। इसके अलावा, यह फोन 7.45mm पतला है। साथ ही इस फोन का भार 175 ग्राम है। कंपनी ने फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.