Honor View 20 की प्री-बुकिंग 15 जनवरी से, मिलेंगे ये फायदे

Honor View 20 की प्री-बुकिंग भारत में 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को क्या फायदा मिलेंगे, जानिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 15:18 IST
ख़ास बातें
  • 29 जनवरी को लॉन्च होगा Honor View 20
  • Honor View 20 मिलेगा Amazon India पर
  • 29 जनवरी तक कर सकेंगे हॉनर व्यू 20 के लिए प्री-बुकिंग

Honor View 20 की प्री-बुकिंग 15 जनवरी से, मिलेंगे ये फायदे

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड Honor View 20 की प्री-बुकिंग भारत में 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हॉनर व्यू20 को भारतीय बाजार में 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Honor View 20 के लिए अलग से एक पेज भी बनाया गया है। बता दें कि, कंपनी के आधिकारिक HiHonor India स्टोर पर भी हैंडसेट के लिए प्री-बुकिंग की जाएगी। पिछले महीने चीनी मार्केट में लॉन्च हुए Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है Honor View 20।

हॉनर व्यू 20 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद, पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 29 जनवरी तक हैंडसेट के लिए प्री-बुकिंग की जा सकेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी की तरफ से हॉनर स्पोर्ट बीटी ईयरफोन फ्री दिए जाएंगे। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए Amazon पर Honor View 20 गिफ्ट कार्ड पेज पर जाना होगा। सभी अहम चीजों को पूरा करने के बाद ग्राहक को ईमेल के जरिए गिफ्ट कार्ड भेजा जाएगा।
Advertisement

30 जनवरी को Honor View 20 की बिक्री शुरू होने पर हैंडसेट को उसी अकाउंट से खरीदें जिससे आपने गिफ्ट कार्ड की खरीदी की थी। डिवाइस को खरीदने के बाद अमेजन की तरफ से 15 फरवरी तक कूपन कोड ईमेल किया जाएगा। इसके बाद ग्राहक कूपन कोड का इस्तेमाल कर फ्री में Amazon से ईयरफोन ले पाएंगे। आप चाहें तो HiHonor इंडिया स्टोर पर जाकर भी प्री-बुकिंग करा सकते हैं।

दोनों ही वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। सेल्फी सेंसर में छेद वाले इस स्मार्टफोन को पेरिस में 22 जनवरी को आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है। याद करा दें कि, पिछले साल 27 दिसंबर को कंपनी ने चीनी मार्केट में Honor V20 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।
Advertisement

 

Honor View 20 की प्री-बुकिंग ठीक उसी दिन शुरू होगी जिस दिन भारत में Honor 10 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाना है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच, दो रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। हॉनर 10 लाइट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Honor View 20 की भारत में संभावित कीमत

भारतीय बाजार में हॉनर व्यू 20 का दाम क्या होगा, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना बाकी है, लेकिन चीनी मार्केट में Honor View 20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Honor ने इस फोन का Moschcino Edition भी लॉन्च किया है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन का दाम 3,999 चीनी युआन (करीब 40,600 रुपये) है। डिवाइस लाल और ब्लू रंग में आएगा। उम्मीद है कि भारत में Honor View 20 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Honor View 20 का डिस्प्ले, प्रोसेसर और स्टोरेज

Honor V20 का ही ग्लोबल वेरिएंट है हॉनर वी20, ऐसे में उम्मीद है कि दोनों के स्पेसिफिकेशन एक दूसरे से मिलते जुलते होंगे। डुअल-सिम Honor V20 उर्फ हॉनर व्यू 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिकयूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
Advertisement
 

Honor View 20 का कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor V20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  
 

Honor View 20 की बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन

Honor V20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor V20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • Bad
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.