Honor View 20 की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

भारतीय बाजार में Honor View 20 की बिक्री शुरू हो गई है। फोन के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर शुरू हुई हॉनर व्यू 20 की बिक्री
  • Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है

Honor View 20 की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने मंगलवार यानी 29 जनवरी को भारतीय बाजार में Honor View 20 को लॉन्च किया था। भारत में हॉनर व्यू 20 की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और Hi Honor Store पर शुरू हो गई है। अनोखे फ्रंट पैनल डिज़ाइन के अलावा Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और सेकेंडरी टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है। इसमें फ्लैगशिप हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी की जीपीयू टर्बो 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है Honor View 20। याद करा दें कि, चीनी मार्केट में हॉनर वी20 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
 

Honor View 20 की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

अमेज़न और HiHonor Store पर हॉनर व्यू 20 की बिक्री शुरू हो गई है। भारतीय बाजार में Honor View 20 की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसका दाम 45,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन फैंटम ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराने की बात की है।
Advertisement

आप लोगों के लिए जानकारी के लिए बता दें कि Amazon इंडिया पर फिलहाल फैंटम ब्लू और 6 जीबी रैम वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू के अलावा 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर केवल 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू के साथ लिस्ट किया गया है।

अब बात लॉन्च ऑफर्स की। Amazon पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, आईसीआईसीआई बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Jio ऑफर के तहत 2,200 रुपये का कैशबैक और 2.2 टीबी डेटा दिया जा रहा है। HiHonor Store पर 1,400 रुपये का Paytm कैशबैक ऑफर, MobiKwik के जरिए भुगतान पर 15 प्रतिशत कैशबैक (सर्वाधिक 15,000 रुपये), Jio कैशबैक ऑफर के तहत 2,200 रुपये और 2,800 रुपये के पार्टनर कूपन दिए जा रहे हैं।
Advertisement
 

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor View 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  
Advertisement

हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor View 20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • Bad
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  11. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.