Honor View 20 लॉन्च हुआ भारत में, 'होल-पंच' सेल्फी कैमरे से है लैस

Honor View 20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हॉनर ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद दिया गया है जो इस की अहम खासियतों में से एक है।

Honor View 20 लॉन्च हुआ भारत में, 'होल-पंच' सेल्फी कैमरे से है लैस

Honor View 20 की कीमत भारत में 37,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Honor View 20 की बिक्री 30 जनवरी से शुरू
विज्ञापन
Honor View 20 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हॉनर ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद दिया गया है जो इस की अहम खासियतों में से एक है। अनोखे फ्रंट पैनल डिज़ाइन के अलावा Honor View में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और सेकेंडरी टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 4,000 एमएएच की बैटरी और इसमें फ्लैगशिप हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी की जीपीयू टर्बो 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है।
 

Honor View 20 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

हॉनर व्यू 20 की कीमत भारत में 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसका दाम 45,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन फैंटम ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराने की बात की है।

Honor View 20 की बिक्री अमेज़न इंडिया और HiHonor स्टोर पर 30 जनवरी से शुरू होगी। बताया गया है कि इस फोन को फरवरी महीने से रिलायंस डिजिटल स्टोर में भी बेचा जाएगा।

याद रहे कि Honor View 20 को सबसे पहले चीनी मार्केट में Honor V20 के नाम से लॉन्च किया गया था। बीते हफ्ते ही इसके ग्लोबल वेरिएंट को फ्रांस में 569 यूरो (करीब 46,100 रुपये) या 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 46,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया।
 

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor View 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  

हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor View 20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • कमियां
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2310 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »