हॉनर वी9 स्मार्टफोन में है 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा, जानें सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 12:32 IST
हुवावे ने बुधवार को चीन में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉनर वी9 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। हॉनर वी9 स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) है। चीन के बाहर इस स्मार्टफोन को हॉनर 8 प्रो नाम से उपलब्ध कराया जाएगा। हॉनर वी9 के लिए चीन में हुवावे के ऑनलाइन स्टोर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह फोन 28 फरवरी से ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

हॉनर वी9 में 5.7 इंच का क्वाडएचडी एलटीपीएस एलसीडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन में 6 जीबी रैम है। यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है यानी आप एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक मााइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस फोन में कंपनी का लेटेस्ट किरिन 960 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली जी71 एमपी8 जीपीयू दिया गया है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो फोन में लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश, 4के वीडियो सपोर्ट और अपर्चर एफ/2.2 कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  फोन का पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 30 दिन तक टॉक टाइम और 21 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया है। हॉनर वी9 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर हुवाववे की ईएमयूआईी 5.0 स्किन दी गई है।  इस फोन का डाइमेंशन 157 x 77.5 x 6.97 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
 

इसके साथ ही इसी महीने फिनलैंड में लॉन्च किए गए हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन को भी चीन में लॉन्च कर दिया गया है। और स्थानीय मार्केट में इसकी कीमत 269 यूरो (करीब 19,600 रुपये) है। हॉनर 8 लाइट गोल्ड, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन (कीब 10,700 रुपये), 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,550 रुपये) है। फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 28 फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 8 लाइट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें कंपनी के अपने किरिन 655 ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। तुलना करें तो हॉनर 8 में किरिन 950 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरा सेटअप के तौर पर हॉनर 8 लाइट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस से लैस है। इसके सेल्फीकैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, honor v9, Honor V9 specification, Honor V9 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.