Honor V40 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन लीक, दिसंबर में लॉन्च हो सकते हैं फोन

टिप्सटर के अनुसार, Honor V40 सीरीज़ के दोनों ही फोन 6.72 इंच फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले व 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Honor V40 सीरीज़ में शामिल होंगे दो फोन
  • हॉनर वी40 सीरीज़ के फोन में मिल सकता है डुअल सेल्फी कैमरा
  • हॉनर वी40 सीरीज़ में मिल सकता है 65 वॉट सुपरचार्ज चार्जिंग सपोर्ट

Honor V40 सीरीज़ का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है

Honor V40 सीरीज़ के स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है, वहीं कथित लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ट्विटर पर लीक कर दिए गए हैं। टिप्सटर ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। टिप्सटर के अनुसार, हॉनर वी40 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन मॉडल शामिल होंगे, वो होंगे- V40 Pro औ V40 Pro+। इस फोन में घुमावदार डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि कैप्सूल आकार के कटआउट में स्थित होंगे।
 

Honor V40 series launch

Teme टिप्सटर के ट्वीट के अनुसार, Honor V40 सीरीज़ दिसंबर में लॉन्च की जाएगी। इससे पहले एक अलग टिप्सटर ने दावा किया था कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोन को नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, Honor V30 और Honor V30 Pro स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर महीने में ही लॉन्च किया गया था, इस कारण अकटले लगाई जा रही है कि कंपनी हॉनर वी40 सीरीज़ लॉन्च के लिए भी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेगी। फिलहाल, इस संबंध में कंपनी द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।  
Advertisement
 

Honor V40 series specifications (rumoured)

ट्विटर पर हॉनर वी40 सीरीज़ के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी साझा की गई है। इस पोस्ट के मुताबिक इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे वो हैं वी40 प्रो और वी40 प्रो प्लस। टिप्सटर के अनुसार, यह दोनों ही फोन 6.72 इंच फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले व 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। जहां हॉनर वी40 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं हॉनर वी40 प्रो प्लस फोन हुवावे किरिन 9000 प्रोसेसर से लैस होगा।

फोटोग्राफी की बात करें, तो हॉनर 40 सीरीज़ के फोन 50 मेगापिक्सल Sony IMX700 RYYB के प्राइमरी कैमरे से लैस होंगे। फिलहाल, यह साफ नहीं हुआ है कि फोन के रियर पैनल पर कुल मिलाकर कितने कैमरे दिए जाएंगे। हालांकि, सेल्फी के लिए बताया जा रहा है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि स्क्रीन पर कैप्सूल आकार के कटआउट में स्थित होंगे।
Advertisement

चार्जिंग डिपार्टमेंट के लिहाज़ से हॉनर वी40 सीरीज़ 65 वॉट सुपरचार्ज चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगी और इसके आपको 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। पुरानी रिपोर्ट में भी 66 वॉट चार्जिंग सपोर्ट का उल्लेख किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor V40, Honor V40 Specifications, Honor V40 Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.