• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor V40 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर हो सकता है लैस, कथित स्पेसिफिकेशन लीक

Honor V40 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर हो सकता है लैस, कथित स्पेसिफिकेशन लीक

फोटोग्राफी के लिए हॉनर वी40 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल या फिर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

Honor V40 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर हो सकता है लैस, कथित स्पेसिफिकेशन लीक

Honor V40 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Honor V40 में मिल सकता है ओलेड डिस्प्ले
  • हॉनर वी40 में दिए जा सकते हैं दो सेल्फी कैमरे
  • फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है
विज्ञापन
Honor V40 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कथित रूप से लीक हो गए हैं। यह फोन पिछले साल अक्टूबर से सुर्खियों में बना हुआ है, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि इसे साल 2020 के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब हॉनर वी40 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है, जहां से पता चला  है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। फिलहाल, कंपनी ने हॉनर वी40 से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और न ही कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर कुछ बताया है।
 

Honor V40 specifications (expected)

चीनी पब्लिकेशन MyDrivers की रिपोर्ट के अनुसार, Honor V40 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित Magic UI 4.0 पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें 6.72 इंच ओलेड डिस्प्ले के साथ 2,676x1,236 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा। यह फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट के साथ आ सकता है। हॉनर वी40 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000प्लस प्रोसेसर मिलेगा, जो कि 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 8 जीबी LPDDR4x रैम और दो UFS 2.1 स्टोरेज ऑप्शन 128 जीबी और 256 जीबी मिलेंगे जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए हॉनर वी40 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल या फिर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा मौजूद होगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 32 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

हॉनर वी40 फोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग और 45 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी भी दिया जा सकता है। साइट के अनुसार, फोन का डायमेंशन 163.32x74.08x7.85mm होगा।

चार्जिंग स्पीड की बात करें, तो वीबो पर टिप्सटर के अनुसार, हॉनर वी40 फोन को कथित रूप से वायरलेस चार्जिंग के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिल चुका है। टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग में हॉनर वी40 फोन 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, स्किमैटिक में 45 वॉट का उल्लेख किया गया है।

फिलहाल, Honor ने फोन लॉन्च के बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पहले कहा जा रहा  था कि इसे नवंबर 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, वहीं फिर कहा गया ये दिसंबर 2020 में लॉन्च होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor V40, Honor V40 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »