Honor V10 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपने वादे के मुताबिक, हॉनर ने अपना बहु-प्रतीक्षित मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर वी10 लॉन्च कर दिया। Honor V10 में हुवावे मेट 10 में दिया गया टॉप-एंड हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 नवंबर 2017 17:00 IST
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपने वादे के मुताबिक, हॉनर ने अपना बहु-प्रतीक्षित मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉनर वी10 लॉन्च कर दिया। Honor V10 में हुवावे मेट 10 में दिया गया टॉप-एंड हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है। और इस फोन में एआई के लिए न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) है। हॉनर वी10 की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा सेटअप। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल स्क्रीन डिस्प्ले भी है। अभी फोन को चीन में लॉन्च किया गया है और कंपनी 5 दिसंबर को लंदन में होने वाले एक इवेंट में इसे ग्लोबली लॉन्च करेगी। इसी इवेंट में हॉनर 7एक्स भी पेश किया जाएगा।

हॉनर वी10 की कीमत व उपलब्धता
Advertisement
हॉनर वी10 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये), 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत2,999 चीनी युआन (करीब 29,300 रुपये) है। जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) रखी है। हॉनर का यह स्मार्टफोन ब्लैक, ऑरोरा ब्लू, गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन चीन में Vmall.com, JD.com, Tmall.com, Suning.com, और Gome.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 5 दिसंबर से शुरू होगी।

हॉनर वी10 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
हॉनर वी10 में एक 5.99 इंच (1080x2160 पिक्सल) फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन के किनारे पतले हैं और स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर हुवावे किरिन 970 प्रोसेसर दिया गया है जो आई7 को-प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72  एमपी12 जीपीयू है। स्टोरेज और रैम के आधार पर फोन तीन वेरिएंट- 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।

स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है जो एक 16 मेगापिक्सल आरजीबी सेंसर और 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर से लैस है। ये सेंसर अपर्चर एफ/1.8, पीडीएएफ और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। हॉनर वी10 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 13 मेगापिक्सल सेंसर है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए हॉनर वी10 में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 80211 एसी, ब्लूटूथ 4.2, इन्फ्रारेड, जीपीस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इस फोन का होम बटन एक फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा। फोन का डाइमेंशन  157x74.98x6.97 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।  स्मार्टफोन में एक 3750 एमएएच बैटरी है जिसके 3जी पर 23 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन एमफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor V10, Honor mobile, Honor V10 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.