10,000mAh बैटरी वाला फोन अब दूर नहीं, फाइनल स्टेज में Honor फोन!

Honor का एक फोन Dimensity 8500 चिपसेट और 10,000mAh बैटरी के साथ टेस्ट हो रहा है। यह डिवाइस जुलाई के आखिरी हफ्ते में NPI स्टेज में दाखिल हुआ था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Honor का Dimensity 8500 फोन 10,000mAh बैटरी के साथ टेस्ट हो रहा है
  • डिवाइस NPI वेरिफिकेशन स्टेज में, लॉन्च दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में संभव
  • Redmi Turbo 5 सबसे पहले Dimensity 8500 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा

MediaTek Dimensity 8500 SoC TSMC द्वारा 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया चिपसेट है

Photo Credit: Honor

Honor जल्द ही अपना नया Dimensity 8500 चिपसेट वाला स्मार्टफोन पेश कर सकता है, जिसकी टेस्टिंग में 10,000mAh की बैटरी का इस्तेमाल हो रहा है। एक टिप्सटर के मुताबिक, यह डिवाइस फिलहाल NPI (New Product Introduction) वेरिफिकेशन स्टेज में है, जो लॉन्च से पहले का अहम चरण माना जाता है। माना जा रहा है कि Redmi, Honor और iQOO, तीनों ब्रांड इस नए MediaTek चिपसेट के साथ अपने फोन ला रहे हैं, जिसमें Redmi Turbo 5 सबसे पहले दिसंबर में पेश हो सकता है।

मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) के वीबो पोस्ट में दावा किया गया है कि Honor का एक फोन Dimensity 8500 चिपसेट और 10,000mAh बैटरी के साथ टेस्ट हो रहा है। यह डिवाइस जुलाई के आखिरी हफ्ते में NPI स्टेज में दाखिल हुआ था और अब लगातार टेस्टिंग में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल फोन का फाइनल नाम सामने नहीं आया है। DCS के अनुसार, Redmi Turbo 5 इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा।

Advertisement

Dimensity 8500 SoC TSMC द्वारा 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया चिपसेट है। इसका CPU आर्किटेक्चर पिछले साल के Dimensity 8400 जैसा ही है, लेकिन Mali-G720 GPU गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का दावा करता है। कहा जा रहा है कि यह चिपसेट AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा पॉइंट हासिल करने में सक्षम है।

अपकमिंग Realme Neo 8 SE और iQOO Z11 Turbo जैसे मॉडल भी Dimensity 8500 चिपसेट से लैस बताए जा रहे हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी मॉडल की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं, वर्तमान में इस MediaTek चिपसेट के लॉन्च डेट का भी खुलासा होना बाकी है।

यदि Honor सही में 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करता है, तो निश्चित तौर पर इसे मोबाइल बैटरी में एक क्रांति के रूप में देखा जाएगा। यूं तो वर्तमान में कई स्मार्टफोन हैं, जो 10 हजार या उससे अधिक कैपेसिटी के बैटरी पैक के साथ आते हैं, लेकिन वे ज्यादातर रगेड फोन होते हैं, जिनकी मोटाई बहुत ज्यादा होती है और ये खास एनवायरमेंट में यूज करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं।

Advertisement

इसी साल मई में Realme ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था, जिसमें 10,000mAh की बैटरी शामिल है। खास बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.5mm बताई गई और वजन भी 200 ग्राम से कम रखा गया है। Realme के मुताबिक, यह बैटरी 10% सिलिकॉन कंटेंट वाले एनोड से बनी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L तक है। इस तकनीक की मदद से बैटरी न सिर्फ ज्यादा पावर स्टोर कर सकती है, बल्कि फोन को पतला और पोर्टेबल भी बनाए रखती है। 

Honor के इस फोन की बैटरी कितनी होगी?

लीक के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Honor का यह फोन किस स्टेज में है?

फिलहाल यह NPI (New Product Introduction) वेरिफिकेशन स्टेज में है, जो लॉन्च से पहले का एक अहम चरण है।

Advertisement

इस फोन का फाइनल नाम क्या होगा?

अभी तक फोन का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है।

Dimensity 8500 चिपसेट की खासियत क्या है?

यह TSMC का 4nm प्रोसेस वाला चिपसेट है, जिसमें Mali-G720 GPU दिया गया है जो बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

Redmi Turbo 5 की क्या भूमिका है इस चिपसेट में?

Redmi Turbo 5, Dimensity 8500 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन माना जा रहा है।

Advertisement

इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर कितना हो सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Dimensity 8500 AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा पॉइंट हासिल कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: honor, Honor Smartphones, 10000mAh Battery Phones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.