Honor Play 9A लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे हैं इसमें

Honor Play 9A एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.0.1 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 मार्च 2020 15:58 IST
ख़ास बातें
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Honor Play 9A में
  • Honor Play 9A के दोनों वेरिएंट में 4 जीबी रैम हैं
  • Honor Play 9A को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
Honor Play 9A से पर्दा उठ गया है। यह हॉनर ब्रांड का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर तीन दिनों तक साथ देगी। इसमें दो रियर कैमरे और सेल्फी कैमरे से लैस डिस्प्ले नॉच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही वेरिएंट में रैम एक समान हैं। हॉनर प्ले 9ए को तीन रंगों में बेचा जाएगा। आइए आपको हॉनर प्ले 9ए की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Honor Play 9A price, availability

हॉनर प्ले 9ए के दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी। कंपनी 64 जीबी वेरिएंट को चीनी मार्केट में 899 चीनी युआन (करीब 9,500 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट को 1,199 चीनी युआन (करीब 12,700 रुपये) में बेचेगी। दोनों ही वेरिएंट नाइट ब्लैक, ब्लू वाटर एमराल्ड और जेस्पर ग्रीन रंग में आएंगे।

Honor Play 9A को अभी भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Honor Play 9A specifications

डुअल सिम (नैनो) हॉनर प्ले 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.0.1 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 278 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। हॉनर प्ले 9ए में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है, एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ। हॉनर प्ले 9ए की स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

Honor Play 9A के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Honor का दावा है कि फोन में दी गई 5,000 एमएएच की बैटरी तीन दिनों तक साथ देगी। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हॉनर प्ले 9ए का डाइमेंशन 159.07x74.06x9.04 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.