Honor Play 8A बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने आज Honor Play 8A स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जनवरी 2019 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है Honor Play 8A
  • Honor Play 8A के पिछले हिस्से पर एक कैमरा है

Honor Play 8A हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने आज Honor Play 8A स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। उम्मीद थी कि इस डिवाइस को Honor 8A के नाम से उतारा जा सकता है। कंपनी ने हॉनर प्ले 8ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। Honor Play 8A के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमे एचडी+ पैनल के साथ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Honor 7A का अपग्रेड वर्जन है हॉनर 8ए। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Honor 8A को आधिकारिक तौर पर चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
 

Honor Play 8A की कीमत

चीनी मार्केट में हॉनर प्ले 8ए की कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,000 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसका 3 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) में बेचा जाएगा। Honor Play 8A स्मार्टफोन को वेबसाइट Vmall पर ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड रंग में लिस्ट किया गया है। चीन में हैंडसेट की बिक्री 9 जनवरी से शुरू होगी। हॉनर प्ले 8ए को ग्लोबल मार्केट में कब उतारा जाएगा, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इस बात से भी पर्दा उठना अभी बाकी है कि Honor Play 8A की भारत में कीमत क्या होगी।
 

Honor 8A स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 8ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस एलसीडी पैनल है। फोन वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 283 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Honor के इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एक कैमरा है। कंपनी ने एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। रियर कैमरा सेंसर एलईडी फ्लैश और ऑटोमैटिक एचडीआर फीचर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Honor 8A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। हॉनर 8ए की बैटरी 3,020 एमएएच की है। याद रहे कि Honor 7A को भारतीय मार्केट में बीते साल मई महीने में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  4. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  5. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  2. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  6. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  7. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  8. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  9. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.