Honor 8A की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Honor 8A को आधिकारिक तौर पर चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। नए हॉनर स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाना है।

Honor 8A की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

Honor 8A के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

ख़ास बातें
  • Honor के इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एक कैमरा है
  • Honor 8A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • हॉनर 8ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा
विज्ञापन
Honor 8A को आधिकारिक तौर पर चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। नए हॉनर स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले फोन को स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो Honor 8A में एचडी+ पैनल, वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर और 3 जीबी रैम हैं। Honor 7A का ही अपग्रेड वर्जन होगा हॉनर 8ए। हॉनर 7ए के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे थे लेकिन लीक हुए स्पेसिफिकेशन और सामने आई तस्वीर से पता चला है कि Honor 8A के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है।
 

Honor 8A की कीमत

चीनी मार्केट में Honor 8A के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। अभी इस फोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्टफोन को ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। हॉनर 8ए भारत में कब लॉन्च होगा? इसे लेकर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन चीन में इस फोन को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाना तय है।
 

Honor 8A स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 8ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस एलसीडी पैनल है। फोन वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और 283 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Honor के इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एक कैमरा है। कंपनी ने एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। रियर कैमरा सेंसर एलईडी फ्लैश और ऑटोमैटिक एचडीआर फीचर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Honor 8A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। हॉनर 8ए की बैटरी 3,020 एमएएच की है।

याद रहे कि Honor 7A को भारतीय मार्केट में बीते साल मई महीने में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.09 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8A price in India, Honor 8A specifications, Honor 8A
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »