64MP कैमरा और 66W रैपिड चार्जिंग के साथ Honor Play 5 लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 5 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 23,823 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,093 रुपये) है।

64MP कैमरा और 66W रैपिड चार्जिंग के साथ Honor Play 5 लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Honor Play 5 मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है
  • हुवावे प्ले 5 में मौजूद है 3,800 एमएएच की बैटरी
  • चीन में फोन की सेल 26 मई से शुरू होगी
विज्ञापन
Honor Play 5 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। डिज़ाइन के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन Huawei Nova 8 SE जैसा ही है, जो कि पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, लेटेस्ट फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर दिया गया है, जबकि हुवावे नोवा 8 एसई फोन ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस था। इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जबकि कलर में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलने वाला हैं। फोन की सेल चीन में 26 मई से शुरू की जाएगी।
 

Honor Play 5 price

जैसे कि हमने बताया Honor Play 5 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, फोन के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत  CNY 2,099 (लगभग 23,823 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,093 रुपये) है। आपको बता दें, हॉनर प्ले 5 फोन ग्रेडिएंट, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। चीन में फोन की सेल 26 मई से शुरू होगी।

कंपनी ने फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Honor Play 5 specifications

हुवावे प्ले 5 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Magic UI 4.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए हुवावे प्ले 5 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

हुवावे प्ले 5 फोन में में 3,800 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5 जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएसस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »