Honor Play 4T के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Honor Play 4T डुअल रियर कैमरे के साथ आ सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जो कि होल-पंच डिजाइन के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 4T में होगी 6.4 इंच की स्क्रीन
  • किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस हो सकता है हॉनर प्ले 4टी
  • 9 अप्रैल को लॉन्च होगी Honor Play सीरीज़

Honor Play 4T चलेगा एंड्रॉयड 10 पर

Honor Play 4T फोन Honor की Play सीरीज़ का हिस्सा होगा। यह फोन 9 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार, हॉनर प्ले 4टी फोन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस होगा और फोन की स्क्रीन 6.4 इंच की होगी। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी कैमरा को होल-पंच में जगह मिलेगी। हॉनर प्ले 4टी फोन अपने प्रो वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा, जिसका नाम है Honor Play 4T Pro।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ 91Mobiles ने साझेदारी में एक रिपोर्ट बनाई है। बताया गया है कि Honor Play 4T फोन दो वेरिएंट के साथ आएगा- 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी।
 

Honor Play 4T specifications (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, हॉनर प्ले 4टी फोन एंड्रॉयड 10 अधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करेगा। इसमें 6.4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले एचडी+ रिजॉल्यूशन होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह फोन मिड-रेंज किरिन 710ए प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

91Mobiles की रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉनर प्ले 4टी फोन डुअल रियर कैमरे के साथ आ सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जो कि होल-पंच डिजाइन के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित होगा। इसके अलावा फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी।
Advertisement

चीनी वेबसाइट JD.com पर भी यह फोन डुअल रियर कैमरा, नॉच सेल्फी शूटर और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लिस्ट किया गया था।

लीक के अनुसार, इस फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा हॉनर प्ले 4टी फोन में ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। फोन में 4,000 एमएएच बैटरी होने का दावा है। इसकी चार्जिंग स्पीड क्या होगी? इस पर अभी सस्पेंस है। 159.81x76.13x8.13 एमएम डाइमेंशन के साथ इस फोन का वज़न 176 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

हॉनर प्ले 4टी के अलावा Honor Play 4T Pro को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.