Honor Play 4 बताएगा आपके शरीर का तापमान

जब आप Honor Play 4 का इंफ्रारेड कैमरा शख्स के माथे के सामने रखेंगे। इसके अलावा यदि आप कैमरे को शख्स के हाथों पर भी रखेंगे, तो भी हॉनर प्ले 4 का यह फीचर काम करेगा और शरीर के तापमान की जानकारी देगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 जून 2020 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 4 में दिया गया है इंफ्रारेड कैमरा
  • शरीर का तापमान बता देगा Honor Play 4 का कैमरा
  • ज़्यादा बॉडी टेम्परेचर कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण में से एक

Honor Play 4 में मिलेगा डुअल सेल्फी कैमरा

Honor Play 4 सीरीज़ आपके शरीर का तापमान मापने में सक्षम होगा। Honor ने स्मार्टफोन लॉन्च से पहले एक टीज़र वीडियो के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक की है। स्मार्टफोन में दिया जाने वाला यह फीचर मौज़ूदा स्थिति को देखते हुए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि पूरी दुनिया इस वक्त COVID-19 माहामारी से जूझ रही है और इस वायरस से संक्रंमित होने का एक लक्षण शरीर का बढ़ता तापमान ही है। Honor ने बताया कि शरीर के तापमान की जानकारी इस फोन का Infrared कैमरा देगा, जो कि फोन के पिछले हिस्से पर स्थित है। ठीक इसी तरह कंपनी ने अपने वीबो पोस्ट में साझा किए टीज़र के जरिए हॉनर 4 प्ले मॉडल के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है।

बॉडी टेम्परेचर मेजरमेंट फीचर तब काम करेगा, जब आप Honor Play 4 का इंफ्रारेड कैमरा शख्स के माथे के सामने रखेंगे। इसके अलावा यदि आप कैमरे को शख्स के हाथों पर भी रखेंगे, तो भी हॉनर प्ले 4 का यह फीचर काम करेगा और शरीर के तापमान की जानकारी देगा। हालांकि, यह पूरी तरह से कैसे काम करता है, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है। शरीर का तापमान आप ऐप के जरिए देख सकते हैं। कंपनी ने डेमो के तौर पर वीबो अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में दिया गया यह फीचर बेहद ही महत्वपूर्ण है, कई देश इस वक्त कोविड-19 के लक्षण को पहचानने में सक्षम तरीकों को ढूंढ रहे हैं। ठीक इसी तरह कई टेक कंपनियां भी अपनी टेक्नोलॉजी के सहारे कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ इस जंग का हिस्सा बन रही हैं। आपको बता दें, हाल ही में भारत में फिटनेस वियरेबल निर्माता कंपनी Goqii ने Goqii Vital 3.0 smart band लॉन्च किया था, इस बैंड में बॉडी टेम्परेचर सेंसर फीचर किया गया था जो कि रियल-टाइम बॉडी टेम्परेचर की जानकारी देने में सक्षम है। जैसा कि हमने बताया, बढ़ा हुआ बॉडी टेम्परेचर कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण में से एक है।

हॉनर प्ले 4 की बात करें, तो कंपनी ने एक अलग से पोस्ट में इस सीरीज़ के एक फोन की जानकारी देते हुए बताया कि यह किरिन 990 प्रोसेसर और 40 वॉट सुपरफास्ट चार्जिग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह Honor Play 4 Pro हो सकता है। हॉनर 4 सीरीज़ को लेकर जो जानकारी सामने आ चुकी हैं, उनके मुताबिक ये फोन डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। हॉनर प्ले 4 और हॉनर प्ले 4 प्रो दोनों ही फोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे। हालांकि, इन स्मार्टफोन की कीमत पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black

Dial Shape

Rectangle

Display Type

OLED

Ideal For

Unisex
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.