Honor Play 3e बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें

Honor Play 3e की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 18:04 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर प्ले 3ई एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा
  • हॉनर प्ले 3ई में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है
  • Honor Play 3e को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
इस महीने की शुरुआत में ही चीनी मार्केट में हॉनर प्ले 3 को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने Honor Play 3e को पेश कर दिया है। नया वेरिएंट बजट सेगमेंट का फोन है। यह वाटरड्रॉप नॉच और एक रियर कैमरे के साथ आता है। इसके तीन कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। हॉनर प्ले 3ई की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 3,020 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है।
 

Honor Play 3e price

हॉनर प्ले 3ई की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) है। फोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू रंग में मिलेगा।
 

Honor Play 3e specifications

हॉनर प्ले 3ई एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। डिस्प्ले के निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है जहां पर हॉनर के लोगो को जगह मिली है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट  512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

हॉनर प्ले में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। बैटरी 3,020 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस + ग्लोनास शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.