Honor Magic V2 Flip फोन में मिलेगा LTPO डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर! हुआ पहला खुलासा

Magic V2 Flip फोन में संभावित रूप से 6.8 इंच का कस्टमाइज्ड LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 17:59 IST
ख़ास बातें
  • फोन में संभावित रूप से 6.8 इंच का कस्टमाइज्ड LTPO डिस्प्ले आ सकता है।
  • यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • Magic V4 में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

इससे पहले कंपनी ने नए Honor Magic V2 RSR को लॉन्च किया था।

Honor जल्द ही मार्केट में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनमें Honor 400, Honor GT Pro जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन इसके साथ ही कंपनी फोल्डेबल Honor Magic V4, और Honor Magic V2 Flip को पेश करने की तैयारी में है। Magic V2 Flip फोन को लेकर पहली बार कोई लीक सामने आया है। फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशंस के इस लीक के माध्यम से रिवील किए गए हैं। मसलन, Honor का यह फोन कस्टमाइजेबल LTPO डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा कई और खास फीचर्स का खुलासा Magic V4 समेत यहां किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Honor Magic V2 Flip फोल्डेबल फोन को लेकर पहला लीक सामने आ गया है। कंपनी इस फोन को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में इसके अहम स्पेसिफिकेशंस रिवील (via) किए हैं। फोन में संभावित रूप से 6.8 इंच का कस्टमाइज्ड LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। 
Advertisement

Honor Magic V4 की बात करें तो यह फोन भी कस्टमाइज्ड LTPO डिस्प्ले से लैस होगा। इसका इंटरनल डिस्प्ले 8 इंच बड़ा हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। Honor Magic V4 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। Magic V4 में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का फ्लैगशिप लेवल का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होगा। इसमें डिजाइन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

टिप्स्टर की मानें तो Magic V4 फोन पुराने मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा पतला होकर आ सकता है। इसकी मोटाई की तुलना करें तो Magic V3 फोन की मोटाई फोल्डेड स्थिति में 9.2mm थी। इस लिहाज से Magic V4 जाहिर तौर पर 9mm से कम मोटाई के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसके ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कोई भी संकेत अधिकारिक रूप से नहीं दिया है। अभी ये डिटेल्स सिर्फ एक लीक पर ही आधारित हैं। जल्द ही ब्रांड की ओर से कोई खुलासा इन स्मार्टफोन्स को लेकर संभव है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2344x2156 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.