Honor 9X भारत में लॉन्च होगा 14 जनवरी को

Honor 9X में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 जनवरी 2020 16:25 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा
  • किरिन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है हॉनर 9एक्स में
  • Honor 9X के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव
Honor 9X को भारत में 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। Huawei के सब-ब्रांड हॉनर Honor ने इस संबंध में शनिवार को मीडिया इनवाइट भेजे।  Flipkart पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट को लाइव किया गया है। संभवतः हॉनर 9एक्स इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेगा। अभी कुछ दिन पहले ही हॉनर इंडिया के प्रेसिडेंट चार्ल्स पेंग ने खुलासा किया था कि हॉनर 9एक्स को इस महीने ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड ने बीते हफ्ते ही सोशल मीडिया पर इस फोन को भारत में जल्द लाने की जानकारी दी थी। याद रहे कि हॉनर 9एक्स को चीन में बीते साल जुलाई महीने में Honor 9X Pro के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों ही फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं।

Honor द्वारा भेजे गए इनवाइट में बैकग्राउंड में “X” नज़र आ रहा है। यहां पर लॉन्च की तारीख 14 जनवरी बताई गई है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि कंपनी सिर्फ हॉनर 9एक्स को लॉन्च करेगी या उसके साथ हॉनर 9एक्स प्रो को भी लाया जाएगा।
Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू में Honor India के प्रेसिडेंट चार्ल्स पेंग ने खुलासा किया था कि हॉनर 9एक्स को इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। एंड्रॉयड और हॉनर फोन की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा था, “हॉनर 9एक्स को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह एंड्रॉयड और गूगल मोबाइल सर्विसेज पर चलेगा। इसमें गूगल प्ले भी होगा।”  
 

दूसरी तरफ, Flipkart ने एक माइक्रोसाइट को लाइव किया है जो हॉनर 9एक्स की उपलब्धता की ओर इशारा है। संभव है कि हॉनर 9एक्स को फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म के ज़रिए उपलब्ध कराया जाए।
Advertisement
 

Honor 9X price in India (Expected)

चीनी मार्केट में हॉनर 9एक्स की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) का है। हॉनर 9एक्स को मिडनाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Honor 9X स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। स्मार्टफोन में रफ्तार देने की जिम्मेदारी किरिन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

हॉनर 9एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 163.1×77.2×8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.