Honor 9X के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें आई सामने

Honor 9X Retail Box: हॉनर 9एक्स के आधिकारिक लॉन्च से पहले रिटेल बॉक्स की तस्वीरों को शेयर कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2019 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X Retail Box पर दिखा ब्लू और पर्पल कलर का शेड
  • Honor 9X में होगा किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • Honor 9X में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हो सकते हैं

Honor 9X Retail Box: हॉनर 9एक्स के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें आई सामने

Photo Credit: Weibo

Honor 9X Retail Box: हॉनर 9एक्स के आधिकारिक लॉन्च से पहले रिटेल बॉक्स की तस्वीरों को शेयर कर दिया गया है। Honor 9X का रिटेल बॉक्स मल्टी-कलर डिज़ाइन और व्हाइट टॉप पैनल के साथ नज़र आ रहा है जिसपर ब्लू और पर्पल दोनों रंग को मिलाकर Honor 9X लिखा गया है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी Honor 9X स्मार्टफोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आ सकता है। Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने इस सप्ताह के शुरुआत में इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी 23 जुलाई को अपने नए Honor 9X स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। Honor 9X ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर से लैस होगा और ऐसा कहा जा रहा है कि Honor ब्रांड के इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Honor के वाइस प्रेसिडेंट ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Honor 9X के रिटेल बॉक्स की तस्वीरों को साझा किया है। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि तस्वीरों में ना ही स्मार्टफोन और ना ही रिटेल बॉक्स में मिलने वाले अन्य सामान की झलक देखने को मिली है। लेकिन रिटेल बॉक्स से इस बात का संकेत मिलता है कि आगामी Honor 9X स्मार्टफोन को ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उतारा जाएगा।

पिछले कुछ समय से Honor भी दूसरे चीनी ब्रांड की तरह ही अपने स्मार्टफोन में ग्रेडिएंट फिनिश दे रही है तो ऐसे में हमें आश्चर्य नहीं होगा अगर Honor 9X को ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उतारा जाए तो। पिछले साल, Honor 8X को डुअल-टोन डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया था, जिसके बैक पैनल पर 'विज़ुअल ग्रेटिंग इफेक्ट' देखने को मिला था।

हॉनर ने इस हफ्ते के शुरुआत में पुष्टि की थी कि कंपनी चीन में हॉनर 9एक्स को 23 जुलाई को लॉन्च करेगी। हाल ही में वीबो पोस्ट से पता चला था कि Honor 9X हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर से लैस होगा जो 7nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। गौर करने वाली बात यह है कि हुवावे ने पिछले महीने Nova 5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हुवावे नोवा 5 पहला ऐसा स्मार्टफोन था जिसे हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ उतारा गया था।
Advertisement

हाल ही में Honor 9X हैंडसेट का स्केमैटिक लीक हो गया था। हैंडसेट के स्केमैटिक लीक होने से इस बात का संकेत मिला है कि Honor 9X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। हॉनर 9एक्स में 6.5 और 6.7 इंच के बीच का एलसीडी पैनल होने का अनुमान है। इसके अलावा Honor 9X में जान फूंकने के लिए 10 वॉट के चार्जर के साथ 3,750 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 9X, Honor 9X Retail Box, Honor, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.