Honor 9X का टीज़र ज़ारी, Honor 9X Pro के स्पेसिफिकेशन लीक

Honor 9X में पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जुलाई 2019 11:30 IST
ख़ास बातें
  • 6.59 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएंगे दोनों Honor फोन
  • दोनों ही स्मार्टफोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होंगे
  • 23 जुलाई को Honor 9X और Honor 9X Pro को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Honor 9X में हो सकता है किरिन 810 प्रोसेसर

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर जल्द ही मार्केट में अपनी 9एक्स सीरीज़ के नए स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगा। 23 जुलाई को Honor 9X और Honor 9X Pro को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। न्यूज़ वेबसाइट जीएसएमअरिना ने जानकारी दी है कि कंपनी ने वीबो पर तीन रियर कैमरे से लैस हॉनर 9एक्स की तस्वीरें आधिकारिक की हैं। हाल ही में दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। स्पेसिफिकेशन टीना के ज़रिए लीक हुए थे।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, दोनों ही स्मार्टफोन 6.59 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएंगे। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9। इन स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे। लेकिन सेंसर्स अलग-अलग होंगे। हॉनर 9एक्स प्रो में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

हॉनर 9एक्स में पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होने की उम्मीद है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

दोनों ही स्मार्टफोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होंगे। ये एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेंगे। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोएसडी कार्ड के लिए स्लॉट भी होगा। फोन का डाइमेंशन 163.1x77.2x8.8 मिलीमीटर होने का दावा है और इसका वज़न 206 ग्राम होगा।
Advertisement

इसके अलावा हॉनर 9एक्स सीरीज़ के फोन में किरिन 810 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। इस खास प्रोसेसर के साथ आने वाले ये शुरुआती हॉनर हैंडसेट होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9X, Honor 9X Pro

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.