Honor 9N 24 जुलाई को आ रहा है भारत, टीज़र ज़ारी

हुवावे टर्मिनल का सब ब्रांड हॉनर भारत में एक स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 24 जुलाई को भारत में Honor 9N को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जुलाई 2018 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Honor9N हैशटैग के इस्तेमाल से फोन के नाम का चला पता
  • Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार हो सकता है हॉनर 9एन
  • Honor 9i पहले से भारत में बिक रहा है
हुवावे टर्मिनल का सब ब्रांड हॉनर भारत में एक स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 24 जुलाई को भारत में Honor 9N को लॉन्च किया जाएगा। पहले Honor 9i या Honor Play हैंडसेट को Honor 9X के नाम से लाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन चीनी कंपनी ने अब इस फोन का एक टीज़र जारी किया है जिसमें पिछले हिस्से पर मौज़ूद डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहे हैं। बीते हफ्ते हॉनर ने नए मॉडल लॉन्च करने के संबंध में मीडिया इनवाइट भेजे थे। अनुमान है कि भारत में लॉन्च होने वाला हॉनर 9एन बीते महीने चीन में पेश किए गए Honor 9i (2018) का ही एक अवतार होगा। दरअसल, यह फोन बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए Honor 9i का ही अपग्रेड है।

Honor India के सोमवार को अपने एक ट्वीट में #Honor9N हैशटैग का इस्तेमाल किया है जो इस फोन के नाम की ओर इशारा है। कंपनी ने ट्वीट किया, "Beauty is not what meets the eye but an essence that is all around us! Get ready to witness beauty like never before at the grand launch of #Honor9N on 24th July!"। गौर करने वाली बात है कि इसी ट्वीट में एक वीडियो का भी इस्तेमाल हुआ है जिसमें हॉनर 9एन का बैकपैनल नज़र आ रहा है जिससे हमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर के बारे में जानकारी मिली है।
Advertisement

अगर पुरानी रिपोर्ट पर भरोसा करें तो Honor 9N हैंडसेट Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार होगा। इस हैंडसेट को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। Honor 9i (2018) की चीन में कीमत 1,399 चीनी युआन (14,600 रुपये) है। यह कीमत 64 जीबी वेरिएंट की है। जबकि, 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा 1,699 चीनी युआन (17,800 रुपये) में। डुअल सिम वाला Honor 9i (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0। फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। साथ ही हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट। साथ देता है माली टी830-एमपी2 जीपीयू और 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। साथ में मिलेगा एलईडी फ्लैश भी। कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट, एचडीआर, टाइम-लैप्स और बर्स्ट मोड से लैस है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो ब्यूटी मोड से लैस है। दोनों कैमरे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। स्टोरेज के लिहाज़ से Honor 9i में 64 व 128 जीबी का विकल्प है। दोनों में ही 256 जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का लाभ मिलेगा। स्मार्टफोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।

Honor 9i (2018) के अलावा Honor ने बीते महीने Honor Play को लॉन्च किया था जो 6.3 इंच के डिस्प्ले, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। onor Play में काम करता है हाईसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट। साथ देते हैं 6 जीबी रैम व जीपीयू टर्बो तकनीक। स्मार्टफोन 4डी गेमिंग एक्सपीरियंस व रियल टाइम रिकग्निशन के साथ आया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.