Honor 8S (2020) बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खासियतें

Honor 8S (2020) को यूनाइटेड किंगडम में GBP 100 (करीब 9,600 रुपये) में बेचा जाएगा। इसके पुराने वेरिएंट Honor 8S (2019) को बीते साल रूस में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 जून 2020 17:14 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8एस (2020) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.0 पर चलता है
  • Honor 8S (2020) में क्वाड-कोर हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है
  • 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है हॉनर 8एस (2020)
Honor 8S (2020) को चुपचाप यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च कर दिया गया है। हॉनर ब्रांड का यह बजट फोन सिर्फ नेवी ब्लू रंग में मिलेगा और इसमें एक मात्र रियर कैमरा है। फोन दिखने में बहुत हद तक बीते साल लॉन्च किए गए Honor 8S जैसा ही है, लेकिन मुख्य अंतर यह है कि इसमें 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हैंडसेट भारतीय मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।
 

Honor 8S (2020) price

हॉनर 8एस (2020) को यूनाइटेड किंगडम में GBP 100 (करीब 9,600 रुपये) में बेचा जाएगा। इसके पुराने वेरिएंट Honor 8S (2019) को बीते साल रूस में लॉन्च किया था। यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Honor 8S (2020) को भारत में लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Honor 8S (2020) specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 8एस (2020) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.0 पर चलता है। इसमें 5.71 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले है। Honor 8S (2020) में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन की बैटरी 3,020 एमएएच की है।
Advertisement

Honor 8S (2020) के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.13x70.78x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 146 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.