Honor 8C लॉन्च हुआ भारत में, नए स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से है लैस

Honor 8C को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के इस नए बजट स्मार्टफोन में ट्रेडिशनल नॉच वाला 19:9 डिस्प्ले पैनल है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 नवंबर 2018 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Honor 8C में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
  • स्टोरेज पर आधारित हॉनर 8सी के दो वेरिएंट हैं

Honor 8C की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है

Honor 8C को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के इस नए बजट स्मार्टफोन में ट्रेडिशनल नॉच वाला 19:9 डिस्प्ले पैनल है। इसमें नए स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी है जो फ्रंट कैमरे के साथ एआई को इस्तेमाल में लाता है। Honor 8C के ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। Honor 8C के साथ चीनी कंपनी हॉनर ने भारत में Honor Band 4 को भी लॉन्च किया है। फिलहाल, इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हॉनर ब्रांड का यह फिटनेस ट्रैकिंग बैड 0.95 इंच ओलेड डिस्प्ले और हार्ट रेट मॉनिटरिंग क्षमता से लैस है।
 

Honor 8C की भारत में कीमत और रिलीज तारीख

Honor 8C के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध होंगे। Honor 8C की बिक्री 10 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और HiHonor स्टोर में शुरू होगी।

चीनी मार्केट में Honor 8C की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,800 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। दूसरी तरफ, चीनी मार्केट में Honor Band 4 की कीमत 199 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) है।
 

8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Honor 8C में

Honor 8C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.