Honor 8A 2020 मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Honor 8A 2020 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Honor Play 8A का अपग्रेड है और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी 6765) चिपसेट पर काम करता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 8A 2020 में सिंगल रियर कैमरा है शामिल
  • फोन है मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस
  • हॉनर 8ए 2020 के बैक में है फिंगरप्रिंट सेंसर

Honor 8A 2020 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है

Honor Play 8A स्मार्टफोन जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था, अब माना जा रहा है कि इसका नया 2020 वेरिएंट यूके में लॉन्च कर दिया गया है। नए वेरिएंट को कथित तौर पर हॉनर 8ए 2020 कहा जा रहा है और इसे यूके की रिटेल वेबसाइट Clove पर लिस्ट कर दिया गया गया है। वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन को भी लिस्ट किया गया है। अपग्रेड किए गए Honor 8A 2020 स्मार्टफोन में पिछले वेरिएंट के विपरीत एक बैक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलता है। वेबसाइट के अनुसार, स्मार्टफोन 15 अप्रैल तक स्टॉक में रहेगा।
 

Honor 8A 2020 price

Clove पर हॉनर 8ए 2020 स्मार्टफोन को केवल एक 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन ब्लू और ब्लैक रंग के विकल्पों में आता है और इसकी कीमत 130 युरो (लगभग 10,800 रुपये) है, जिसमें यूके का वैट भी शामिल है।

याद दिला दें कि पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए Honor Play 8A के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,000 रुपये) थी। जबकि इसका एक 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी था, जिसकी कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) थी।

बता दें कि Honor Play 8A को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था।
Advertisement
 

Honor 8A 2020 specifications

रिटेल वेबसाइट के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 8ए 2020 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलाता है और इसमें 6.09-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) एलसीडी पैनल शामिल है। डिस्प्ले वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। बैक पैनल पर कैमरे के बगल में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी 6765) चिपसेट पर काम करता है।

Honor 8A 2020 में सिंगल रियर कैमरा है, जो 13-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है और फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच में सेट किया गया 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

नए हॉनर फोन में 3,020 एमएएच बैटरी है। फोन में 64 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Honor 8A 2020 में ब्लूटूथ 4.2 है। फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।

यहां बता दें कि फिलहाल Huawei के सब-ब्रांड Honor ने आधिकारिक तौर पर Honor 8A 2020 के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.