Honor 8 पर मिल रही है भारी छूट, इसमें हैं दो रियर कैमरे

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पिछले साल अक्टूबर में अपना प्रीमियम हॉनर 8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। हुवावे Honor 8 स्मार्टफोन को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। भारत में हॉनर 8 फ्लैगशिप हैंडसेट में 4 जीबी रैम/ 32 स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 जून 2017 11:07 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
  • हॉनर 8 को टाटा क्लिक से 19,469 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • इस फोन को भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पिछले साल अक्टूबर में अपना प्रीमियम हॉनर 8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। हुवावे Honor 8 स्मार्टफोन को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। भारत में हॉनर 8 फ्लैगशिप हैंडसेट में 4 जीबी रैम/ 32 स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप है। अब यह स्मार्टफोन कुछ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर करीब 10,000 रुपये कम में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

29,999 रुपये वाले हॉनर 8 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेज़न पर Honor 8 का पर्ल व्हाइट वेरिएंट 21,000 रुपये, पिंक कलर वेरिएंट 21,089 रुपये, सैफ़ायर ब्लू वेरिएंट 20,797 रुपये जबकि सनराइज़ गोल्ड कलर वेरिएंट 19,535 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा अमेज़न पर हॉनर 8 स्मार्टफोन पर 13,070 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।
Advertisement


ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट टाटा क्लिक पर हॉनर 8 स्मार्टफोन 19,469 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर यह स्पेशल प्राइस एक लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत दिया जा रहा है। बता दें कि हॉनर 8 की कीमत में हुई ये कटौती आधिकारिक नहीं है। और यह छूट ई-कॉमर्स साइट की तरफ़ से दी जा रही है।
Advertisement

हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। 4 जीबी रैम से लैस इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल का है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर व इंफ्रारेड सेंसर है।
Advertisement

हॉनर 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ हॉनर के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Striking aesthetics
  • Powerful performance
  • Very good cameras
  • Good software features
  • Bad
  • No FM radio
  • Single SIM functionality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 950

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, honor mobile, honor smartphone, honor 8 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.