Honor 8 Pro आज से खरीदने के लिए होगा उपलब्ध

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते एक इवेंट में अपना हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में हॉनर 8 प्रो के लॉन्च ऑफर की भी जानकारी दी। हॉनर 8 प्रो अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए 10 जुलाई से प्राइम डे सेल में मिलेगा। प्राइम डे सेल में Honor 8 Pro को एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:41 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 प्रो की कीमत 29,999 रुपये है
  • हॉनर 8 प्रो में दो रियर कैमरे हैं
  • इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज है
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते एक इवेंट में अपना हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में हॉनर 8 प्रो के लॉन्च ऑफर की भी जानकारी दी। हॉनर 8 प्रो अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए 10 जुलाई से प्राइम डे सेल में मिलेगा। प्राइम डे सेल में Honor 8 Pro को एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। वहीं नॉन-अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए यह स्मार्टफोन 13 जुलाई से ओपन सेल में मिलेगा। हॉनर 8 प्रो को अमेज़न इंडिया से नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के तहत खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा वोडाफोन यूज़र को पांच महीने के लिए 45 जीबी डेटा का भी ऑफर है। हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत के साथ फोन की टक्कर 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वनप्लस 5 से होगी। वनप्लस 5 की कीमत 32,999 रुपये है। इस फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप है।

फोन की ख़ासियत की बात करें तो Honor 8 Pro में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए गूगल कार्डबोर्ड रीडर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हॉनर 8 प्रो नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

हॉनर 8 प्रो की सबस बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन का रियर सपाट है यानी किसी तरह का कैमरा उभार नहीं है। भारत में इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 ऑक्टा--कोर जीपीयू है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.1 दी गई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यूज़र दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

हॉनर 8 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में एक इन्फ्रारेड सेंसर है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157 x 77.50 x 6.97 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Display saturation can’t be changed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, honor 8 pro price, honor 8 pro sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.