12GB रैम के साथ आएगा Honor 60 फोन! गीकबेंच लिस्टिंग से मिली जानकारी

लिस्टिंग के मुताबिक Honor 60 फोन Qualcomm SM7325 प्रोसेसर से लैस होगा। HONOR TNA-AN00 मॉडल नंबर को लेकर कहा जा रहा है कि यह Honor 60 से जुड़ा हुआ है और Qualcomm SM7325 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर का मॉडल नंबर है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Honor 60 का मॉडल नंबर HONOR TNA-AN00 है
  • हॉनर 60 सीरीज़ 1 दिसंबर को हो सकती है लॉन्च
  • Honor 60 Pro में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
Honor 60 स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिससे यह संकेत मिले हैं कि यह फोन क्वालकॉम स्ननैपड्रैगन 778जी प्लस प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ 12 जीबी रैम मिलेगी। फोन का प्रमोशनल पोस्टर और प्रमोशनल वीडियो को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर की गई है, जिसमें फोन का पूरा डिज़ाइन देखने को मिला है। हॉनर 60 सीरीज़ को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि इस सीरीज़ में Honor 60, Honor 60 Pro, और Honor 60 SE स्मार्टफोन शामिल होंगे। यह सीरीज़ चीन में 1 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर HONOR TNA-AN00 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन Qualcomm SM7325 प्रोसेसर से लैस होगा। HONOR TNA-AN00 मॉडल नंबर को लेकर कहा जा रहा है कि यह Honor 60 से जुड़ा हुआ है और Qualcomm SM7325 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर का मॉडल नंबर है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें 12 जीबी रैम मिलेगी। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का सिंगल-कोर स्कोर 816 है और मल्टी-कोर स्कोर 2971 है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया हॉनर 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन चीन में 1 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। Honor ने इससे पहले प्रमोशनल पोस्टर के जरिए हॉनर 60 स्मार्टफोन के डिज़ाइन को शेयर किया था। इस फोन में कई रियर कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है। GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Honor 60 और Honor 60 Pro फोन में एक-जैसा डिज़ाइन मिल सकता है। हालांकि, प्रो मॉडल होने के नाते हॉनर 60 प्रो में कुछ हाई स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं।

टिप्सटर अंकित ने ट्विटर के जरिए हॉनर 60 प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। ट्वीट के अनुसार, स्मार्टफोन में फुल-एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। साथ ही फोन में 66वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.