हॉनर 5सी स्मार्टफोन आज हो सकता है लॉन्च

हॉनर 5सी स्मार्टफोन आज हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे अपने हॉनर ब्रांड के एक नए स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी हॉनर 5सी हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि कंपनी ने यूरोपीय मार्केट में भी इसी स्मार्टफोन को मंगलवार को लॉन्च किया था।

इस फोन को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। स्थानीय मार्केट में इसके 3जी और 4जी वेरिएंट पेश किए गए थे। चीनी मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत से यह तो साफ है कि यह एक बजट स्मार्टफोन है।

हुवावे हॉनर 5सी स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। फोन कंपनी के ऑक्टा-कोर किरिन 650 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो हॉनर 5सी में एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हॉनर 5सी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई स्किन दी गई है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले हॉनर 4सी में कनेक्टिविटी के तौर पर ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई बी/जी/न, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.1 x 73.8 x 8.3 मिलीमीटर और वजन 156 ग्राम है। हैंडसेट को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 5C, Honor 5C Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »