Honor 400 सीरीज में मिलेगा Qualcomm का यह धांसू प्रोसेसर! लॉन्च से पहले खुलासा

Honor 400 में Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2025 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Honor 400 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है।
  • सीरीज में बड़े कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं।
  • Honor 400 सीरीज में कंपनी 7000mAh बैटरी दे सकती है।

Honor 300 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor कथित तौर पर अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Honor 400 पर काम कर रही है। इससे पहले कंपनी की ओर से Honor 300 सीरीज को पेश किया गया था। नई सीरीज इसकी सक्सेसर होगी जिसे लेकर अब लीक्स आने शुरू हो गए हैं। Honor 400 सीरीज के बारे में एक महत्वपूर्ण खुलासा इसके प्रोसेसर को लेकर किया गया है। आइए जानते हैं कौन से चिपसेट से लैस होगी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज। 

Honor 400 स्मार्टफोन सीरीज पर कंपनी कथित रूप से काम करना शुरू कर चुकी है। इस सीरीज के बारे में चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक बड़ा खुलासा किया है। Honor 400 में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी क्वालकॉम ने इसे रिलीज नहीं किया है। इससे पहले आए मॉडल में Snapdragon 7 Gen 3 कंपनी ने दिया था। इसलिए अपग्रेड के तौर पर नया प्रोसेसर यहां शामिल किया जा सकता है। 
Advertisement

Honor 400 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है जो कि Honor 300 Pro और 300 Ultra में भी मौजूद था। Honor 400 Ultra में भी यही चिपसेट आने की संभावना है। टिप्स्टर ने कहा है कि सीरीज में बड़े कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं जिसमें फोटोग्राफी का अनुभव भी बेहतर होगा। Honor 400 सीरीज में कंपनी 7000mAh बैटरी दे सकती है। संभावना है कि यह सीरीज मई 2025 में लॉन्च हो सकती है। 

Honor GT Pro के बारे में भी यहां एक महत्वपूर्ण जानकारी निकल कर सामने आ रही है। फोन के बारे में लेटेस्ट लीक कहता है कि Honor GT Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। फोन में फ्लैट स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। पुराने मॉडल में कंपनी ने 5300mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया था। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इन सभी फीचर्स के लिए अधिकारिक तौर पर कोई संकेत नहीं दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.