Honor 400 सीरीज में मिलेगा मजेदार AI फीचर, फोटो बन जाएगा वीडियो!

Honor ने दो और AI फीचर्स का खुलासा किया है - AI Outpainting और AI Eraser फीचर। Outpainting फीचर इमेज को 200% तक एक्सपैंड कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2025 19:15 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स स्टैटिक फोटो से 5 सेकंड तक के मूविंग वीडियो बना सकेंगे
  • Google के नए Veo 2 मॉडल पर बेस्ड है नया फीचर
  • Honor 400 सीरीज में Google के लेटेस्ट Imagen मॉडल्स भी होंगे

Photo Credit: Honor

Honor अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Honor 400 को 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है कि Honor और Google Cloud ने हाथ मिलाया है ताकि AI इमेज-टू-वीडियो फीचर को डिवाइसेज में लाया जा सके। इस पार्टनरशिप के तहत Honor 400 सीरीज वो पहले डिवाइसेज में से होंगे जिसमें Google का नया Veo 2 मॉडल इनबिल्ट होगा, जो स्टैटिक फोटो से शॉर्ट वीडियो बना सकेगा। इसके अलावा Honor 400 सीरीज में Google के लेटेस्ट Imagen मॉडल्स भी होंगे, जिससे AI परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाया जाएगा।

Honor ने जानकारी दी है कि Honor 400 सीरीज के स्मार्टफोन्स स्टैटिक फोटो से 5 सेकंड तक के मूविंग वीडियो और एनिमेटेड फोटो जनरेट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया मैनेजर्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए काफी काम का साबित होगा, क्योंकि वो कुछ ही सेकंड में विजुअल कंटेंट तैयार कर पाएंगे। Veo 2 और Honor के को-डेवलप किए गए इस AI फीचर को फिलहाल ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग की जरूरत नहीं है, लेकिन Honor ने साफ किया है कि यूज़र डेटा AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
Advertisement
 

इसके अलावा Honor ने दो और AI फीचर्स का खुलासा किया है - AI Outpainting और AI Eraser फीचर। Outpainting फीचर इमेज को 200% तक एक्सपैंड कर सकता है और उसमें रोटेशन भी सपोर्ट करेगा। वहीं, AI Eraser को मल्टीपल ऑब्जेक्ट्स और लोगों से भरी इमेजेस में बेहतर रिज़ल्ट देने के लिए ट्यून किया गया है।

Honor ने ये भी कंफर्म किया है कि इन AI फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को किसी Honor अकाउंट में साइन इन करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि कंपनी ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में कुछ एडवांस फीचर्स के लिए लॉगइन जरूरी हो सकता है।
Advertisement

Magic Portal और Magic Capsule जैसे Honor के पहले से मौजूद AI फीचर्स को भी इस सीरीज में इंप्रूव किया जाएगा। Honor का मानना है कि इन नेचुरल इंटरैक्शन बेस्ड AI सर्विसेस के जरिए यूजर को एक ऐसा एक्सपीरियंस मिलेगा जो अब तक मिड-रेंज फोन्स में देखने को नहीं मिला।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 400, Honor 400 Pro, Honor 400 series
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.