Honor 400 Pro में मिलेगा धांसू 200MP AI कैमरा, 22 मई के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2025 12:16 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए यह 50MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा।
  • फोन में 5300mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।
  • 50MP का टेलीफोटो लेंस, और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी आ सकता है।

Honor 400 Pro फोन में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Honor ने अपनी अपकमिंग Honor 400 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की कि Honor 400 सीरीज मार्केट में 22 मई 2025 को दस्तक देगी। कंपनी इस सीरीज को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगी जिसमें मिडरेंज के स्मार्टफोन्स शामिल किए जाएंगे। लेकिन ये स्मार्टफोन्स अपने धांसू स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी से चर्चा में हैं। Honor 400 सीरीज को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है जिसमें बताया गया है कि Honor 400 Pro में धांसू कैमरा सेटअप मिलने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा Honor 400 Pro फोन का कैमरा। 

Honor 400 सीरीज ग्लोबल मार्केट में 22 मई को लॉन्च होगी। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी मिडरेंज स्मार्टफोन की यह सीरीज वह शुरुआत में ही ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगी। अब Honor 400 सीरीज का एक नया टीजर वीडियो जारी किया गया (via) है जिसमें फोन के कैमरा के बारे में अहम जानकारी मिल रही है। टीजर वीडियो में Honor 400 Pro के कैमरा के बारे में बताया गया है कि फोन में 200MP का कैमरा होगा जो कि AI कैमरा होगा। इससे पहले आई, Honor 300 सीरीज में कंपनी ने 50MP का कैमरा दिया था। इस लिहाज से यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। 

इससे पहले आए टीजर में पता चला था कि Honor 400 में डुअल कैमरा होगा जबकि Honor 400 Pro में ट्रिपल कैमरा होगा। स्पेसिफिकेशंस का पूरा खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से स्पेसिफिकेशंस अफवाहों में हैं। Honor 400 फोन में 6.55 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आ सकती है। फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है जिसके साथ में 8GB RAM और 256GB व 512GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 

Honor 400 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आ सकता है। रियर में फोन के अंदर 200MP का मेन कैमरा होगा। साथ में 50MP का टेलीफोटो लेंस, और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। सेल्फी के लिए यह 50MP फ्रंट कैमरा से लैस होगा। फोन में 5300mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.