Honor 400 Lite के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें चिपसेट, रैम से लेकर डिजाइन तक, देखें फीचर्स

Honor अपनी आगामी नंबर-सीरीज लाइनअप का विस्तार करते हुए Honor 400 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Honor जल्द ही Honor 400 Lite को लेकर आने वाला है।
  • Honor 400 Lite मॉडल नंबर ABR-NX1 के साथ नजर आया है।
  • Honor 400 Lite में 8GB रैम और 12GB स्टोरेज मिल सकती है।

Honor 200 Lite में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor अपनी आगामी नंबर-सीरीज लाइनअप का विस्तार करते हुए Honor 400 सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। हाल ही में Honor 400 Lite हाल ही में Google Play कंसोल पर नजर आया है। खास बात यह है कि Honor 300 सीरीज में लाइट मॉडल पेश नहीं किया गया था। यह स्मार्टफोन बीते साल अप्रैल में लॉन्च हुए Honor 200 Lite की जगह लेगा। लिस्टिंग से कुछ स्पेसिफिकेशंस और फोन के डिजाइन का पता चला है, जिससे हमें सुझाव मिलता है कि क्या कुछ आ सकता है।


Honor 400 Lite की खासियतें


Honor 400 Lite मॉडल नंबर ABR-NX1 के साथ नजर आया है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 चिपसेट पर काम करेगा, जिसमें 2.2GHz पर चलने वाले 2 Cortex-A78 कोर वाला CPU और 2GHz पर चलने वाले 6 Cortex-A55 कोर हैं। यह चिप पहले Moto G55 और Redmi Note 14 में नजर आया है। यह परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के बीच संतुलन प्रदान करता है। यह डेली के टास्क के साथ-साथ हल्के गेम के लिए भी बेहतर है। 

Google Play कंसोल पर लिस्ट कॉन्फिगरेशन में 8GB रैम है, जिसके साथ 12GB वेरिएंट भी मिल सकता है, क्योंकि Honor 200 Lite दोनों कॉन्फिगरेशन में है। 400 Lite एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। प्ले कंसोल लिस्टिंग में फोन का एक रेंडर भी शामिल है, जो पिछले मॉडल के जैसा दिखता है। डिस्प्ले में पिल-साइज के कटआउट से लेकर बेजेल्स तक फोन का पूरा डिजाइन पिछले साल के मॉडल के समान ही लगता है। फिलहाल यह अभी भी एक रेंडर है और बेजेल्स रेंडर में नजर आए से स्लिम हो सकते हैं।


Honor 200 Lite Specifications


हालांकि, अधिकतर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। अब ऐसे पिछले मॉडल का उल्लेख करके यह अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या उम्मीद की जानी चाहिए। Honor 200 Lite में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। 200 लाइट में छोटी 4,500mAh की बैटरी है जो 35W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हाई डेंसिटी Si/C बैटरी का उपयोग करने के साथ ऑनर 400 लाइट की बैटरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.