Honor 30S लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Honor 30S में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90.3 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 405 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ।

Honor 30S लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Honor 30s को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • हॉनर 30एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1.1 कस्टम स्किन के साथ आता है
  • 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है Honor 30S
  • Honor 30S में है चार रियर कैमरे
विज्ञापन
Honor 30S को लॉन्च कर दिया गया है। यह हॉनर 30 सीरीज़ का पहला फोन है। इसके अलावा यह Huawei के नए किरिन 820 5जी चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन भी है। हॉनर 30एस में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस फोन में एक मात्र सेल्फी कैमरा है जिसे होल-पंच में जगह मिली है जो डिस्प्ले में बायीं तरफ ऊपर की ओर है। गौर करने वाली बात है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है लेकिन हुवावे मोबाइल सर्विसेज पर निर्भर है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को गूगल सर्विसेज का एक्सेस नहीं मिलेगा, जैसे कि प्ले स्टोर।
 

Honor 30S price

हॉनर 30एस के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन का 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल चीनी मार्केट में 2,699 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट रंग में आता है। फिलहाल, Honor 30S को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Honor 30S specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 30एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1.1 कस्टम स्किन के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90.3 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 405 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। फोन में नए किरिन 820 5जी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 8 जीबी LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं।
 
honor30s

Honor 30S के कैमरा सेटअप की अहम खासियत है एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। टेलीफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 5x हाइब्रिड ज़ूम और 20x डिजिटल ज़ूम से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे पर है।

फोन 256 जीबी तक की UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल मोड 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, बाइदू, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। Honor 30S की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 40 वॉट वायर्ड चार्जिंग है, लेकिन इसमें कोई वायरलेस चार्जिंग नहीं। फोन का डाइमेंशन 162.31x75.0x8.58 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और कंपास इस फोन का हिस्सा हैं।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 820
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 30S, Honor 30S price, Honor 30S specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »