Honor 30 सीरीज से अप्रैल में उठ सकता है पर्दा, नए टैबलेट की जानकारी भी लीक

Honor 30 Series मौजूदा हॉनर 20 सीरीज की अपग्रेड होगी। इस सीरीज में कंपनी Honor 30, Honor 30 Pro और सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल Honor 30 Lite को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 फरवरी 2020 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Honor 30 Series कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज होगी
  • इस सीरीज को हॉनर अप्रैल में लॉन्च कर सकती है
  • इस सीरीज में Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30 Lite शामिल हो सकते हैं

Honor 30 Series भारत में अप्रैल 2020 में लॉन्च हो सकती है

Honor 30 Series के लिए अभी तक कंपनी ने चुप्पी साधी हुई है। यह सीरीज मौजूदा हॉनर 20 सीरीज की अपग्रेड होगी। Honor 20 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल मई में लॉन्च किया था और अब तक अभी तक इस सीरीज की अपग्रेड हॉनर 30 सीरीज को लेकर किसी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं थी। हालांकि अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि Honor 20 का अपग्रेड Honor 30, इस साल अप्रैल में लॉन्च होगा। इसके अलावा दावा किया गया है कि कंपनी एक एंड्रॉयड टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है, जो कथित तौर पर हॉनर मैजिकपैड के नाम से पेश किया जा सकता है।

ट्विटर पर @RODENT950 यूज़रनेम वाले एक टिप्सटर ने दावा किया है कि हॉनर 20 सीरीज अप्रैल में लॉन्च होगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हॉनर 20 सीरीज को मई 2019 में लॉन्च किया था। इस सीरीज के पिछले मॉडल पर नज़र डाली जाए तो कंपनी आगामी सीरीज को भी तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें Honor 30, Honor 30 Pro और सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल Honor 30 Lite शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

फिलहाल इस सीरीज में आने वाले मॉडल के डिज़ाइस और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी लीक नहीं हुई है और ना ही Honor ने किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा की है। हालांकि क्योंकि यह सीरीज एक फ्लैगशिप सीरीज होगी तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी Honor 30 Series में हुआवे द्वारा बनाया गया Kirin 990 5G चिपसेट दे सकती है। इसके अलावा यह फोन कम से कम चार बैक कैमरों के सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है।

इसी टिप्सटर के एक अन्य ट्वीट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी एक नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। टिप्सटर का कहना है कि यह आगामी हॉनर टैबलेट Huawei Mate और Honor Magic टैबलेट का मिलाजुला रूप होगा। यह भी कहा गया है कि हॉनर मैजिकपैड हुवावे मेटपैड प्रो टैबलेट का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor 30, Honor 30 Lite, Honor 30 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.