Honor 20i, Honor 10 Lite को अपडेट के ज़रिए मिला जीपीयू टर्बो 3.0 और वीडियो रिंगटोन

Huawei ने Weibo पर ईएमयूआई 9.1 अपडेट के बारे में ऐलान किया। यह अपडेट Honor 20i और Honor 10 Lite फोन के लिए लाया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 Lite की भारत में शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • 14,999 रुपये है Honor 20i की कीमत
  • भारत में Honor 20i और Honor 10 Lite के लिए यह अपडेट अभी नहीं आया है
Huawei ने Honor 10 Lite और Honor 20i फोन के लिए ईएमयूआई 9.1 अपडेट ज़ारी किया गया है। अपडेट अपने साथ जीपीयू टर्बो 3.0 लेकर आता है। इसके अलावा चुनिंदा कॉन्टेक्ट के लिए वीडियो रिंगटोन सेट करना संभव होगा। अब पावर बटन को थोड़ी देर तक दबाकर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव किया जा सकेगा। EMUI 9.1 अपडेट को चीन में रोल आउट किया गया है। उम्मीद है कि इसे भारत में भी जल्द ही पेश किया जाएगा। यह अपडेट ओवर द एयर दिया जा रहा है। यूज़र्स चाहें तो सेटिंग्स मेन्यू में जाकर भी जांच सकते हैं।

Huawei ने Weibo पर ईएमयूआई 9.1 अपडेट के बारे में ऐलान किया। यह अपडेट Honor 20i और Honor 10 Lite फोन के लिए लाया जा रहा है। फिलहाल, इस अपडेट को चीनी मार्केट में रोल आउट किया जा रहा है। अभी भारत में अपडेट के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। पोस्ट से साफ है कि ईएमयूआई 9.1 अपडेट अपने साथ जीपीयू टर्बो 3.0 लाता है। यह फीचर गेमिंग के लिए बना है। इसके अलावा अब यूज़र्स अपने किसी भी कॉन्टेक्ट के लिए वीडियो रिंगटोन सेट कर पाएंगे। अगर वह कॉन्टेक्ट आपको कॉल करता है तो वीडियो प्ले होने लगेगा। इसके अलावा पावर बटन को लंबे समय दबाकर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव किया जा सकेगा।
Advertisement

Honor 20i और Honor 10 Lite यूज़र्स को हम यही सुझाव देंगे कि अपडेट के लिए वाई-फाई कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें। Honor 20i को पहले चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसके बाद भारत में लाया गया। फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर 20आई में 6.21 इंच का डिस्प्ले, किरिन 710एफ प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 3,400 एमएएच की बैटरी है।

Honor 10 Lite को बीते साल चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसे जनवरी महीने में भारत लाया गया। फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। अहम स्पेसिफिकेशन में 6.21 इंच का डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और 3,400 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feature-rich EMUI skin
  • Dependable performance
  • Bad
  • Lacks Widevine L1 support
  • Sub-par battery life
  • No 4K video recording
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10 Lite, Honor 20i

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.