Honor 20 Lite के नए वेरिएंट से 22 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

Honor 20 Lite Launch Date: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ हॉनर 20 लाइट का चीनी वेरिएंट। Honor ने अपने आगामी हैंडसेट की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2019 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पहले ही सार्वजनिक
  • 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा हॉनर 20 लाइट के चीनी वेरिएंट में
  • 3,900 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट हुआ है यह हॉनर स्मार्टफोन

Honor 20 Lite: हॉनर 20 लाइट के नए वेरिएंट से 22 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

Honor 20 Lite Launch Date: हॉनर 20 लाइट को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। इससे ही इशारा मिल गया था कि यह फोन जल्द ही कंपनी के घरेलू मार्केट में लॉन्च होगा। अब Honor ने ऐलान कर दिया है कि हॉनर 20 लाइट को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को सबसे पहले मई महीने में मलेशिया और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था। लेकिन इसे चीनी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स मलेशियाई वेरिएंट से थोड़े अलग हैं। आइए अब आपको Honor 20 Lite के बारे में बताते हैं।
 

Honor 20 Lite Launch Date

Honor ने वीबो पर ऐलान किया कि हॉनर 20 लाइट को चीनी मार्केट में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। पुराने टीज़र्स से इशारा मिला था कि फोन को पहले 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब साफ हुआ है कि यह 22 अक्टूबर को मार्केट में उतारा जाएगा। घरेलू मार्केट में इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आगाज हो गया है। इस पेज पर फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ लिस्ट हुआ है।
Advertisement

TENAA लिस्टिंग के कारण Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन पहले ही सार्वजनिक हो चुके हैं। चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग से पता चला कि यह ग्लॉसी बैक पैनल और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा।

TENAA पर Honor 20 Lite को LRA-AL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बताया गया है कि इस फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं-  64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 20 Lite के चीनी वेरिएंट में तीन रियर कैमरे होंगे और प्राइमरी सेंसरी 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। फोन को एंड्रॉयड पाई, 3,900 एमएएच बैटरी, 157.2x73.2x7.65 मिलीमीटर डाइमेंशन और 172.5 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.