Honor 10X Lite लॉन्च, चार रियर कैमरों और 4 जीबी रैम से है लैस

Honor 10X Lite की कीमत 229.90 यूरो (लगभग 20,200 रुपये) रखी गई है। फोन एमरल्ड ग्रीन, आइसलैंडिक फ्रॉस्ट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10X Lite को यूरोप में लॉन्च किया गया है
  • रूस और साउदी अरब में पहले ही हो चुका है लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से है लैस

Honor 10X Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Honor 10X Lite को हुवावे सब-ब्रांड द्वारा ग्लोबल मार्केट पर लॉन्च किया गया है। हॉनर 9एक्स लाइट का अपग्रेड होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें क्वाड रियर कैमरे हैं। नया हॉनर फोन तीन अलग-अलग रंग विकल्पों के साथ आता है। जबकि हॉनर ने अभी हॉनर 10एक्स लाइट की ग्लोबल शुरुआत की घोषणा की है, स्मार्टफोन सऊदी अरब में पहले से ही उपलब्ध है और रूस सहित कुछ अन्य बाज़ा्रों में भी लॉन्च किया जा चुका है।
 

Honor 10X Lite price

Honor 10X Lite की कीमत 229.90 यूरो (लगभग 20,200 रुपये) रखी गई है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन एमरल्ड ग्रीन, आइसलैंडिक फ्रॉस्ट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। शुरू में रूस, फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य बाजारों में उपलब्ध हो रहा है। हॉनर ने फोन पर 30 यूरो (लगभग 2,600 रुपये) की अतिरिक्त छूट की घोषणा भी की है, जो चुनिंदा बाज़ारों में लागू है। फोन के भारत लॉन्च पर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 

Honor 10X Lite specifications

डुअल सिम Honor 10X Lite एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 चलता है, लेकिन इसमें गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) शामिल नहीं है। फोन 6.67-इंच फुलव्यू फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट शामिल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है और यह TUV Rheinland सर्टिफाइड है। हॉनर 10एक्स लाइट ऑक्टा-कोर Kirin HiSilicon 710A चिपसेट से लैस है।

कैमरों की बात करें तो, Honor 10X Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।
Advertisement

फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। फोन की मोटाई 9.6 मिलिमीटर और वज़न 206 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.