Honor 10X Lite चार रियर कैमरों के साथ 10 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें सब कुछ

Honor 10X Lite को 10 नवंबर को शाम 6:30 बजे (आईएसटी) लॉन्च किया जाएगा और इवेंट को कंपनी द्वारा लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10X Lite को 10 नवंबर को लॉन्च किया जाना है
  • फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच सेल्फी कैमरा हो सकता है शामिल
  • फोन के 22.5W फास्ट चार्जिंग और 5,000mAh बैटरी से लैस होने की खबर

Honor 10X Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

Honor 10X Lite को ग्लोबल मार्केट में 10 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने डिज़िटल लॉन्च इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजे हैं। हॉनर 10एक्स लाइट को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी अपनी कुछ साझेदारियों का भी खुलासा करेगी। कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस या कीमत को साझा नहीं किया है, लेकिन अतीत में कुछ लीक हुए हैं जिनसे हमें अंदाजा होता है कि फोन कैसा दिख सकता है और इसके स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे। Honor 10X Lite मौजूदा Honor 9X Lite का अपग्रेड है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।
 

Honor 10X Lite global launch

हॉनर 10एक्स लाइट को 10 नवंबर को शाम 6:30 बजे (आईएसटी) लॉन्च किया जाएगा और इवेंट को कंपनी द्वारा लाइवस्ट्रीम भी किया जाएगा। वर्चुअल लॉन्च का लिंक जल्द ही साझा किए जाने की उम्मीद है। हॉनर ने 10X Lite की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी की रूसी वेबसाइट ने हालांकि, फोन को पंच-होल कैमरा डिज़ाइन के साथ दिखाया था और उससे पता चला था कि फोन को दो रंग विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा, जो ग्रीन और पर्पल होंगे।
 

Honor 10X Lite specifications (expected)

पिछले लीक से पता चलता है कि हॉनर 10एक्स लाइट एंड्रॉयड 10 पर आधारित हॉनर मैजिकयूआई 3.1 पर चल सकता है। फोन में 1,080x2,400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.67 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को किरिन 710A प्रोसेसर पर काम करने के लिए कहा जा रहा है और यह भी जानकारी मिली है कि इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

Honor 10X Lite क्वाड रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। अन्य तीन कैमरों में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होने की बात कही गई है। फोन में होल-पंच डिज़ाइन के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
Advertisement

हॉनर 10एक्स लाइट में 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.1, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, एलटीई, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.