Honor 100 Pro नवंबर में होगा Snapdragon 8 Gen 2 के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Honor 100 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2023 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Honor 100 Pro में AMOLED डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा।
  • Honor 100 Pro स्मार्टफोन कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगा।
  • Honor 100 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा।

Honor 90 Lite में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Honor

Honor कथित तौर पर Honor 100 Pro पर काम कर रही है। हालिया लीक से Honor 100 Pro मॉडल के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन का पता चला है। बीते कुछ महीने पहले Honor 90 Pro को चीनी बाजार में पेश किया गया था। यहां हम आपको Honor 100 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor 100 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर आगामी फोन की जानकारी साझा की है। आगामी स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 3,840Hz डिमिंग और 1.5K रेजोल्यूशन का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन कम से कम 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा जो कि Honor 90 Pro में दिए गए Snapdragon 8+ Gen 1 के मुकाबले अपग्रेड है।

टिप्सटर ने आगे कहा कि हाई एंड स्मार्टफोन में ड्यूल फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेंगे। डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि फोन अगले महीने इंटरनल टेस्टिंग में शामिल होगा। वहीं दूसरी ओर Honor 100 Pro बाजार में नवंबर, 2023 में दस्तक दे सकता है। Honor 90 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है तो इसके हिसाब से 100 Pro में सामान बैटरी मिल सकती है। यह 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 90 Pro में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है तो इसके अपग्रेड में भी समान मिलने की संभावना है। सटीक फीचर्स के बारे में लॉन्च के वक्त पता चलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.