Honor 10 Lite को मिलने लगा नया ईएमयूआई अपडेट

Honor 10 Lite यूज़र्स को जल्द ही अपडेट का नोटिफिेकेशन मिल जाना चाहिए। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स में जाकर नए अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अगस्त 2019 12:53 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के साथ हॉनर 10 लाइट को मिलेगा वीडियो रिंगटोन फीचर
  • जीपीयू टर्बो 3.0 तकनीक के साथ हॉनर 10 लाइट के लिए जारी किया गया यह अपडेट
  • नया अपडेट अपने साथ एडवांस्ड बैटरी फीचर्स और एडेपटिव ब्राइटनेस को लाता है
भारत में Honor 10 Lite यूज़र्स को नया ईएमयूआई 9.1 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपने साथ बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए लेटेस्ट जीपीयू टर्बो 3.0, नया EROFS (Extendable Read-Only File System) , वीडियो रिंगटोन, और कई अन्य फीचर्स लेकर आता है। अपडेट ओवर द एयर रोलआउट हो रहा है। यूज़र्स को जल्द ही नोटिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। इस अपडेट को हाल ही में भारत में हॉनर प्ले और हॉनर 8एक्स यूज़र्स के लिए रोल आउट किया गया था। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 के यूज़र्स को यह अपडेट बीते हफ्ते ही मिला था।

हॉनर 10 लाइट यूज़र्स को जल्द ही अपडेट का नोटिफिेकेशन मिल जाना चाहिए। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स में जाकर नए अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। हम आपको अपडेट को वाई-फाई कनेक्शन पर डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। इसके अलावा फोन का चार्ज करना ना भूलें। याद रहे कि हॉनर 10 लाइट के यूज़र्स को चीन में यह अपडेट पहले ही मिल चुका है। इसे कुछ हफ्तों बाद भारतीय यूज़र्स के लिए लाया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 10 लाइट को मिलने वाले ईएमयूआई 9.1 अपडेट में नया इरॉफ्स फाइल सिस्टम है। इसके बारे में रैंडम रीड स्पीड का 20 प्रतिशत की औसत से बेहतर करने का दावा है।

हॉनर 10 लाइट के लिए ईएमयूआई 9.1 अपडेट अपने साथ जीपीयू टर्बो 3.0 लाता है। यह फीचर गेमिंग के लिए बना है। गेमिंग के इस खास फीचर से बैटरी की खपत कम होती है। यह प्रोसेसर के पावर खपत को भी 10 प्रतिशत कम करता है। परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करके गेमिंग के अनुभव को शानदार बनाता है। यह अपने साथ फास्टर टच रिस्पॉन्स लाता है। एनर्जी की खपत कम होती है। फ्रेम ड्रॉप कम हो जाते हैं।  
Advertisement

जीपीयू टर्बो 3.0 फीचर PUBG, ASPHALT 9, NBA 2K19, Mobile Legends, Fortnite, FIFA Mobile और Modern Combat 5 जैसे एंड्रॉयड गेम को सपोर्ट करता है। नया अपडेट अपने साथ एडवांस्ड बैटरी फीचर्स और एडेपटिव ब्राइटनेस को लाता है। इसके अलावा अब यूज़र्स अपने किसी भी कॉन्टेक्ट के लिए वीडियो रिंगटोन सेट कर पाएंगे। अगर वह कॉन्टेक्ट आपको कॉल करता है तो वीडियो प्ले होने लगेगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10 Lite, Honor 10 Lite Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.