Honor 10 Lite की बिक्री शुरू, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध

Honor 10 Lite की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और आधिकारिक HiHonor इंडिया स्टोर पर बेचा जा रहा है। बता दें कि Honor 10 Lite हैंडसेट कंपनी के Honor 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कमज़ोर वर्ज़न है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जनवरी 2019 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है हॉनर 10 लाइट
  • हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है
Honor 10 Lite की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और आधिकारिक HiHonor इंडिया स्टोर पर बेचा जा रहा है। बता दें कि Honor 10 Lite हैंडसेट कंपनी के Honor 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कमज़ोर वर्ज़न है। हॉनर 10 लाइट 24 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सीन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। Honor 10 Lite में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई है। फोन में सेल्फी कैमरे के लिए ड्यूड्रॉप डिस्प्ले नॉच है।
 

Honor 10 Lite की कीमत और लॉन्च ऑफर

Honor 10 Lite की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट बेचा जा रहा है। इस फोन को 6 जीबी रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही मॉडल मिडनाइट ब्लैक, सेफायर ब्लू और स्काई ब्लू रंग में मिलेंगे। इसमें से ब्लू रंग वेरिएंट ग्रेडिेएंट फिनिश के साथ आता है। हॉनर 10 लाइट को फ्लिपकार्ट और हाइहॉनर इंडिया स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। Honor 10 Lite के साथ 2,200 रुपये का जियो कैशबैक मिलेगा। इसके साथ 2,800 रुपये का क्लियरट्रिप वाउचर भी मिलेगा।
Advertisement


Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.