HMD Skyline का टीजर हुआ जारी, भारत में जल्द होगा लॉन्च!

HMD Skyline में 6.55 इंच की P-OLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 18:39 IST
ख़ास बातें
  • HMD Skyline में 6.55 इंच की P-OLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Skyline में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • HMD Skyline में 4,600mAh की बैटरी है जो 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

HMD Skyline में 6.55 इंच की P-OLED FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। हाल ही में जारी किए गए टीजर में फ्रेज "वॉट इट मीन्स टू टच द स्काई" शामिल है, जिससे पता चला है कि कंपनी HMD Skyline को भारत में पेश कर सकती है, जिसे आधिकारिक तौर पर जुलाई में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। स्मार्टफोन की एक खासियत कंपनी के जेन 2 रिपेरेबिलिटी के लिए इसका सपोर्ट है। यहां हम आपको HMD Skyline के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Skyline Price


ग्लोबल मार्केट में HMD Skyline के बेस मॉडल की कीमत 499 डॉलर (लगभग 41,950 रुपये) है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लू टोपाज, ट्विस्टेड ब्लैक और नियॉन पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
HMD Skyline Specifications


HMD Skyline में 6.55 इंच की P-OLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM/12GB RAM और 12GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। एचएमडी स्काईलाइन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन दो प्रमुख ओएस अपग्रेड प्राप्त करने का वादा किया गया है। सिक्योरिटी के लिए Skyline में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल स्पीकर और eSIM सपोर्ट शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस है। इस फोन में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 159.8 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी और मोटाई 8.9 मिमी और वजन 209.5 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.