• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Skyline फोन रिटेलर वेबसाइट पर पिंक कलर में हुआ स्पॉट, 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च!

HMD Skyline फोन रिटेलर वेबसाइट पर पिंक कलर में हुआ स्पॉट, 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च!

टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इस फोन का ब्लैक वेरिएंट भी शेयर किया है।

HMD Skyline फोन रिटेलर वेबसाइट पर पिंक कलर में हुआ स्पॉट, 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च!

Photo Credit: systems.be

HMD Skyline कंपनी का अपकमिंग फोन जो पिंक कलर में दिखा है।

ख़ास बातें
  • फोन को बेल्जियन रिटेलर लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है।
  • रियर पैनल में कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर है जिसमें तीन कैमरा मौजूद हैं।
  • फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस हो सकता है।
विज्ञापन
HMD Global बहुत जल्द मार्केट में अपने कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से कई स्मार्टफोन्स के बारे में लीक्स में भी जानकारी सामने आ चुकी है। चर्चा है कि कंपनी Nokia Lumia 920 से प्रेरित एक फोन पर काम कर रही है। इसे HMD Skyline बताया गया है। अब इस फोन को बेल्जियन रिटेलर लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। जिसके बाद इसका डिजाइन यहां पर साफ-साफ पता चल जाता है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में। 

HMD Skyline कंपनी का अपकमिंग फोन है। इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब डिवाइस को बेल्जियन रिटेलर लिस्टिंग में देखा गया है। यह Nokia Lumia से मिलता दिखता है। फोन में बॉक्सी डिजाइन है और बेजल्स भी नोटिस किए जा सकते हैं। इसके किनारे शार्प हैं। रियर पैनल में कैमरा मॉड्यूल रेक्टेंगुलर है जिसमें तीन कैमरा मौजूद हैं। फोन पिंक कलर में नजर आया है। 

टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इस फोन का ब्लैक वेरिएंट भी शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि फोन कम से कम दो कलर ऑप्शंस में तो आएगा ही जिसमें पिंक और ब्लैक शामिल होंगे। HMD Skyline के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इससे पहले आए लीक्स के मुताबिक, फोन में FHD+ रिजाल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि एक OLED पैनल होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस हो सकता है। 

इसमें रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में एक अल्ट्रावाइड सेंसर, और एक डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। यह IP67 रेटिंग के साथ आ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »